मिस्टर इंडिया रह चुके Manoj Patil ने Shahil Khan पर लगाया आरोप कहा, मुझे मारने की साजिश रची थी

0
411
Mister India Body Builder Manoj Patil
Mister India Body Builder Manoj Patil

हाल ही में खबर आई थी कि मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Mister India Body Builder Manoj Patil) ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या की कोशिश (Tries To Comit Suicide) की थी। अब इस मामले में मनोज पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर आत्महत्या के प्रयास के मामलों में अपना पक्ष रखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनोज पाटिल ने कहा कि साहिल खान ने जानबूझकर मुझ पर उन लोगों के गैंग का हिस्सा होने का आरोप लगाया था।

उन्होनें कहा कि साहिल खान के परेशान करने पर मै मानसिक रूप से परेशान हो गया था। जिस कारण से मैने ऐसे कदम उठाए। मनोज पाटिल ने बताया कि वह भारत का नाम रोशन करने के लिए ओलंपिक की तैयारी करना चाहते थे। लेकिन उनके सपने को चकनाचूर करने की बार बार धमकी दी गई।

पहले भी दर्ज करवाई थी शिकायत

मामले में मनोज ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में पहले भी साहिल खान के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने कार्यवाई नही की थी। परेशान होकर मनोज ने सुसाइट नोट लिखकर नींद की गोलियां खा ली थी। लेकिन उसके बाद मुंबई ओशिवारा पुलिस ने एक्टर साहिल खान, जूनेद कालिवाला, रूबल दंडकर और राज फ़ौजदार के ख़िलाफ़ मनोज को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306, 511, 500, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र सरकार से जताई उम्मीद

हॉस्पिटल से स्वास्थ्य होने के बाद मनोज पाटील को राज ठाकरे से समर्थन मिलने की बात कही गई थी। फिलहाल मनोज पाटिल ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर उम्मीद जताई है। और उन्होंने कृष्णाकुंज जाकर न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें: Manoj Patil को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुंबई पुलिस ने Sahil Khan के खिलाफ दर्ज किया केस

मिस्टर इंडिया रह चुके Manoj Patil ने की आत्महत्या की कोशिश, Suicide Note में Sahil Khan को बताया जिम्मेदार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here