बॅालीवुड के लव बड्स मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस मलाइका एक फोटो शेयर की है जिसमें जिसमें दोनों बेहद ग्लैमरस नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Malaika Arora ने शेयर किया फोटो
आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका दोनों में जबरदस्त बॅान्ड देखने को मिलता है। फोटो में मलाइका अर्जुन के गले लगी हैं और अर्जुन माथे पर किस कर रहे हैं। मलाइका ने अपनी और अर्जुन की इस रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए लिखा- ‘Mine’ पोस्ट को कुछ ही देर में 1 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को बॅालीवुड में हॅाट कपल के नाम से जाना जाता हैं। दोनों ही अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं हाल ही में खबर फैली थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया हैं लेकिन यह खबर सच नही थी। बता दें कि इन सभी अफवाहों के बीच अर्जुन ने फुलस्टॅाप लगा दिया था। अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था-संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए मंगल कामना और प्यार।

इससे कुछ दिन पहले Malaika Arora और अर्जुन कपूर दोनों कपल मालदीव वेकेशन के लिए गए थे जिसकी तस्वारें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। गौरतलब है कि दोनों को ऐज गैप के लिए हमेशा ट्रोल किया जाता था। लेकिन फिर भी अर्जुन कहते थे कि वो मलाइका से प्यार करते है उन्हें उम्र से फर्क नहीं पड़ता है।
वहीं हाल ही में मलाइका ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस मे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तस्वीरों में मलाइका ऑफ व्हाइट कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहने नजर आई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
यह भी पढ़ें:
- Arjun Kapoor ने Malaika Arora से ब्रेकअप की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप, बोले- ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं’
- Madhubala Birth Anniversary: जब प्यार किया तो डरना क्या से लेकर एक लड़की भीगी भागी सी तक, ये रहे हसीन अदाकारा के मशहूर गानें