बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार ने वक्त-बेवक्त गुनगुनाने के लिए इतने गाने दिए हैं कि अब जब उनके पुश्तैनी बंगले के बिकने की खबरें आ रही हैं तो इस सदाबहार गायक अभिनेता के फैंस का दिल तो टूटना ही था। किशोर कुमार के फैंस इस खबर से बेहद नाराज है और मध्य प्रदेश सरकार से उनके बंगले को धरोहर बनाने की गुहार लगा रहे हैं।

रविवार को खबर आई थी कि मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित किशोर कुमार के घर, गौरीकुंज को एक बिजनसमैन अभय जैन ने खरीद लिया है। खबर यह भी आई थी कि इस घर का सौदा 14 करोड़ रुपए में किया गया है और अब वहां एक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। वहीं फैन्स चाहते थे कि जिस घर में किशोर कुमार का बचपन बीता है वहां उनकी याद में स्मारक बनवा दिया जाए।

अब जब मकान के बिक जाने की बात सामने आई तो उनके फैन्स इकट्ठे हुए और सीधा मध्य प्रदेश सरकार का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि उनके घर को एक हेरिटेज म्यूजियम बना दिया जाए।

उनके एक प्रशंसक सुनील बमनिया ने कहा, ‘सरकार को वह प्रॉपर्टी अपने कब्जे में लेकर वहां हेरिटेज साइट बना देना चाहिए। यहां तक कि किशोर कुमार के फैन्स खुद पैसे इकट्ठे करके ऐसा करने के लिए तैयार हैं अगर सरकार उन्हें वह मकान सौंप दे।’ सुनील ने उज्जैन स्थित अपने घर में किशोर कुमार का एक मंदिर भी बनवा रखा है। बता दें कि यह पुश्तैनी बंगला 72,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

बॉलीवुड के तमाम गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजाने वाले किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी के आखिरी पल इसी बंगले में गुजारे थे। 13 अक्टूबर 1987 को उनका निधन हो गया था। यह घर 7 हजार 200 वर्ग फीट में फैला है। यह घर काफी जर्जर हालत में था। इसलिए नगर निगम ने घर तोड़ने का नोटिस जारी किया था।

किशोर ने जब लाईव गाया ” खिलते हैं गुल यहां “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here