Khatron Ke Khiladi 11 Finale: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के रियलिटी शो (Reality Show) ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का फिनाले इस हफ्ते होगा, लेकिन फिनाले होने से पहले ही विनर का नाम आउट हो चुका है। बता दें कि अर्जुन बिजलानी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का खिताब जीत लिया है। अर्जुन की वाइफ नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
25 सितंबर को होगा टेलीकास्ट
स्टंट रियलिटी शो (Stunt Reality Show) खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का फिनाले इस हफ्ते 25-26 सितंबर को होगा। टॉप-5 फाइनलिस्ट के साथ ग्रैंड फिनाले एपिसोड मंगलवार 21 सितंबर को को शूट किया गया था। ऐसे में टीवी पर फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले विनर के नाम का सोशल मीडिया पर ऐलान हो गया है।
अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर बने हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी फर्स्ट रनर अप बनी हैं। बता दें कि टॉप 2 में दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी थे। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। इस बीच फैंस ने अर्जुन बिजलानी को उनकी जीत के लिए बधाई देना भी शुरू कर दिया है।
अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने इंस्टा पर ट्रॉफी की फोटो शेयर कर साफ कर दिया है कि अर्जुन ने ही शो जीता है। यूजर्स ने अर्जुन बिजलानी की जीत को फिक्स्ड बताते हुए कहा कि वे कलर्स चैनल का चेहरा हैं। इसलिए मेकर्स ने उन्हें विनर बनाया है।
यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी नहीं लेना चाहते ‘कंगना रनौत’ से पंगा, नेशनल टीवी पर किया खुलासा
किस बात के लिए करण जौहर ने खाया प्रियंका का थप्पड़? जानिए









