Bollywood Actresses करीना कपूर खान (Kareena Kapoor ) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के बाद महीप कपूर (Maheep Kapoor) भी कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं। सभी क्वारनटीन में हैं. क्वारनटीन में रहकर कैसा लगता हैं ये सभी जानते हैं। ऐसे में करीना Kareena Kapoor अपने बच्चों-जेह और तैमूर से दूर रहकर मुश्किल समय से गुजर रही हैं। कोरोना की चपेट में आने के बाद अभिनेत्री फिलहाल होम क्वॉरन्टीन में हैं। इसका मतलब है कि वह अपने बच्चों से नहीं मिल सकती है, करीना का इससे बहुत बुरा हाल हैं।
करीना कपूर अपने बच्चों को कर रही हैं मिस
हाल ही में करीना कपूर ने पति सैफ अली खान की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद वह अपने बच्चों जेह और तैमूर को मिस कर रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करीना ने लिखा, ‘कोविड मैं नफरत करती हूं मैं अपने बच्चों को मिस कर रही हूं’। “covid i hate you”

काम की बात करे तो करीना कपूर खान अपनी फिल्म ‘ लाल सिंह चड्ढा ‘ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो अकादमी पुरस्कार विजेता ‘ फॉरेस्ट गम्प ‘ का आधिकारिक हिंदी अडॉप्शन है। हिंदी वर्जन में आमिर खान लीड रोल में हैं। दोनों की जोड़ी लंबे अंतराल के बाद पर्दे पर वापस आ रही हैं। उन्हें आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में देखा गया था। इसका निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चंदन ने किया है और संगीत प्रीतम ने दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट फिर से टाल दी गई है। वेलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को अब बैसाखी 2022 पर रिलीज किया जाएगा। ‘ लाल सिंह चड्ढा में तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य भी हैं, जो एक सेना अधिकारी की भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan और Amrita Arora हुईं कोरोना पॉजिटिव