बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के भाई अक्षत रनौत की शादी 10 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर में रायल तरीके से हुई। अभिनेत्री शादी से जुड़ी तस्वीरे और जानकारियां लगातार सोशल मीडिया पर साझां कर रही हैं।

कंगना ने अपनी नई नवेली भाभी और अक्षत का जोरदार स्वागत किया है। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। कंगना रनौत ने अपनी और अपने भाई-भाभी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। जिसमें वह हाथ में दीया से सजी थाल लिए दिख रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए कंगना रनौत अपने फैंस को दिवाली की भी मुबारकबाद दी है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएं। #HappyDiwali2020 #दीपावली’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1327499610894573570

तस्वीरों में कंगना रनौत व्हाइट सूट में दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके साथ ही उनकी बहन रंगोली, भाई अक्षत और भाभी ऋतु भी नजर आ रहे हैं। कंगना की भाभी रेड सूट में चुनरी ओढ़े बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, कंगना के भाई की शादी के दौरान कंगना का लुक खूब चर्चा में रहा था। उन्होंने भाई की शादी के लिए करीब 70 लाख रुपए अपने लुक पर खर्च किए थे।

kangan

कंगना रनौत इस शादी में कस्‍टम मेड बांधनी लहंगे में नजर आईं। ये लहंगा पूरे 14 महीनों में बनकर तैयार हुआ है जिसे डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया है। इस लहंगे की कीमत 16 लाख बताई जा रही है. कंगना के इस ड्रेस में डीप पर्पल कलर का ब्‍लाउज और ब्‍लू कलर का लहरिया लहंगा था, जिसे उन्‍होंने ग्रीन और पर्पल कलर के दुपट्टे के साथ टीमअप किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here