अगर आप भी हैं Keerthy Suresh के फैन तो जरूर देखें उनकी यह 5 फिल्में

0
797
keerty suresh
keerty suresh best movies

वैसे तो Keerthy Suresh दक्षिण फिल्‍मों में काम करती है लेकिन फिर भी वो पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं और उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। कीर्ति सुरेश ने मुख्य रूप से तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्म Industry में काम किया है। उन्‍होंने 2000 के दशक में अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थीं। फैशन डिजाइन में स्नातक करने के बाद कीर्ति सुरेश ने 2013 की मलयालम फिल्म गीतांजलि में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई थी।

वैसे तो कीर्ति सुरेश के Fans को उनकी हर मूवी पसंद हैं लेकिन अगर आप उनके प्रसंशक है तो आपको उनकी यह 5 Best फिल्म जरूर देखनी चाहिए :

keerty suresh 1

महानती (Mahanati)

महानती में कीर्ति सुरेश सावित्री के रोल में Dulquer Salmaan के साथ थी। फिल्‍म में दलकीर सलमान ने जेमिनी गणेशन की भूमिका निभाई थी। फिल्म 9 मई 2018 को रिलीज़ हुई थी और फिल्‍म समीक्षकों ने इसकी कहानी की प्रशंसा की और इसे सावित्री के जीवन का उत्सव बताया था। सावित्री की कहानी जो दिखाई गई वो बहुत भावनात्मक है। फिल्म में कीर्ति सुरेश अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं और उन्‍होंने सावित्री के रोल को बहुत अच्‍छी तरह से निभाया है।

20211016 212854

सरकार (Sarkar)

सरकार 2018 की तमिल भाषा की राजनीतिक एक्शन फिल्म है, एआर मुरुगादॉस ने फिल्‍म की कहानी लिखी और निर्देशित किया है। फिल्‍म की कहानी की बात करे तो इसमें एक NRI Businessman को पता चलता है कि उसका वोट किसी और ने डाला है और वह मामले की जांच करने का फैसला करता है और अंततः खुद को दो भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ खड़ा पाता है।

नेनु शैलजा (Nenu Shailaja)

नेनु शैलजा किशोर तिरुमाला द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में राम पोथिनेनी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म की कहानी एक युवा डीजे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हर लड़की द्वारा Reject किया जाता है। यदि आप एक अच्‍छी प्रेम कहानी देखना चाहते हैं तो नेनु शैलजा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।

20211016 212256

नेनु लोकल (Nenu Local)

नेनु लोकल त्रिनाधा राव नक्कीना द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म में है और इसमें नानी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक युवक की कहानी बताती है जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है और जिसके पिता उसका तिरस्कार करते हैं और साथ ही फिल्‍म में एक और आदमी लड़की का दिल जीतने की कोशिश करता है। यदि आप एक हल्की-फुल्की फिल्म की तलाश में हैं, जो देखने में मजेदार हो, तो नेनु लोकल एक बेहतरीन फिल्‍म है।

20211016 212430

पेंगुइन (Penguin)

पेंगुइन एक 2020 की भारतीय मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन ईश्वर कार्तिक ने किया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश हैं। यह फिल्म तमिल और तेलुगु में बनी थी और 19 जून 2020 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15: टास्क में चोट लगने के बाद Asim Riaz ने भाई Umar Riaz का किया Support

Bigg Boss 15: जब Salman Khan ने योहानी के साथ गाया`मनिहारी`सॉन्ग, देखें फनी वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here