Bigg Boss 15: जब Salman Khan ने योहानी के साथ गाया`मनिहारी`सॉन्ग, देखें फनी वीडियो

0
668
salman-khan-bigg-boss15

Bigg Boss 15: सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस 15 लेकर आ चुके हैं, इस बार शो को प्रीमियर काफी भव्य है। शो काफी पसंद किया जा रहा है। जंगल थीम के साथ बिग बॉस 15 काफी दिलचस्प हो गया है। बता दें कि पिछले कई सालों से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। और उनकी कॉमेडी से लेकर उनके गुस्से तक सब कुछ इस शो में पसंद किया जाता है। इसी के साथ शो में सलमान (Salman Khan) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/CUzDVmhjM70/?utm_source=ig_embed&ig_rid=08b88321-b71b-44a8-b238-8546d9bddae7


श्रीलंकाई सिंगर योहानी के साथ सलमान ने गाया गाना


टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 15 का एक प्रोमो सामने आया है, जहां सुपरस्टार सलमान खान अपनी खास मेहमान श्रीलंका की मशहूर सिंगर योहानी (Yohani) के साथ मनिहारी सॉन्ग (Manihari Song) गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें योहानी सलमान खान से पूछती हैं। कि क्या वह उनके साथ ये सॉन्ग गाना चाहेंगे? सलमान खान (Salman Khan) के हां कहने पर वह एक-एक लाइन गाती जाती हैं और सलमान (Salman Khan) उसे कॉपी करते हैं।

https://www.instagram.com/p/CUz8sz1I8h0/


योहानी के अलावा शो में राहुल वैद्य-निया शर्मा और आस्था गिल-अर्जुन बिजलानी भी अपने अपने म्यूजिक वीडियोज का प्रोमोशन करने पहुंचेंगे। शो में राखी सावंत भी नजर आएंगी, जिनके साथ सलमान गरबा करते दिखेंगे। इन सब के अलावा घरवालों की भी क्लास लगेगी। सलमान खान प्रोमो में प्रतीक सहजपाल की क्लास लगाते नजर आएं हैं।

यह भी पढ़ें: जंगल थीम के साथ शुरू हुआ Bigg Boss 15, दर्शकों को आ रहा है पसंद

Bigg Boss 15: Salman Khan ने मांगी Kareena Kapoor से माफी, ‘बजरंगी भाईजान’ में याद नहीं आया अपनी गर्लफ्रेंड का नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here