Shabana Azmi: जावेद अख्तर से शादी के खिलाफ थे शबाना आजमी के पिता

0
701
shabana azmi
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी को भी आज 37 साल हो गये हैं

Shabana Azmi: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं शबाना आजमी और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की शादी को भी आज 37 साल हो गये हैं। आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी है। हैदराबाद में जन्मी शबाना आज़मी मशहूर शायर कैफी आज़मी (Kaifi Azmi) की बेटी है। यही वजह रही कि कला के क्षेत्र से उनका इतना गहरा जुड़ाव रहा है। 

पांच बार जीता National Award

शबाना वो अकेली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होने अपने दमदार अभिनय के लिए पांच बार नेशनल अवॉर्ड जीता है। साल 1974 में डायरेक्टर श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शबाना आज़मी ने अपनी पहली फिल्म के लिए ही बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड हासिल किया था। इसके अलावा उन्हें ‘अर्थ’, ‘खंडहर’, ‘पार’ और फिल्म ‘गॉडमदर’ के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

shabana
Shabana Azmi

शबाना को पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। शबाना आज़मी जया बच्चन से काफी हद तक प्रभावित रहीं। एक बार अपने एक इंटरव्यू में शबाना ने कहा था कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई फिल्म में जया भादुरी को देखकर ही उन्होंने पुणे स्थित इस इंस्टीट्यूट में आने का फैसला लिया था।

कैसे शुरु हुई शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की Love Story

शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। शबाना, शादीशुदा और दो बच्चों के पिता जावेद अख्तर को दिल दे बैठी थीं। दरअसल जावेद अख्तर शबाना के पिता कैफी आज़मी के शिष्य थे। और उनके पास लिखने की कला सीखने आते थे। उसी दौरान जावेद और शबाना का रिश्ता गहरा होता चला गया।

javed akhtar 2
शबाना संग जावेद अख्तर

शबाना संग जावेद अख्तर की नज़दीकियों की खबर जब जावेद की पत्नी हनी ईरानी तक पहुंची। कहा जाता है कि शुरूआत में तो हनी ईरानी को इन खबरों पर भरोसा नहीं था। उन्हें यकीन था कि जावेद उन्हें धोखा नहीं देंगे, आए दिन जावेद और हनी ईरानी के बीच झगड़े होने लगे। अपने दोनों बच्चों की खातिर जावेद हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे।

new 1
शबाना संग जावेद अख्तर

लेकिन वो शबाना को भूला भी नहीं पा रहे थे। जावेद के लौटकर आने की कोई भी उम्मीद ना देखकर हनी ईरानी खुद ही जावेद और शबाना के रास्ते से हट गईं। वहीं, दूसरी तरफ कैफी आज़मी भी इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्हें लगा था कि शबाना की वजह से हनी ईरानी का घर टूट रहा है। बाद में शबाना ने पिता को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। तब जाकर कैफी साहब इस रिश्ते के लिए तैयार हुए और दोनों की शादी को मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें: Javed Akhtar मानहानी मामले में Kangana Ranaut को 20 सितंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Taliban का समर्थन करने वाले लोकतांत्रिक देशोें की Javed Akhtar ने लगाई क्लास, कहा- “विवेक जैसे शब्दों को भूल जाना चाहिए”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here