मिलिंद सोमन (Milind Soman) आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल मिलिंद सोमन 56 साल में भी 30 के लगते हैं। अपने फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। मिलिंद को लोग फिटनेस मॉडल के रुप में जानते हैं। मॉडलिंग की दुनिया में एक मजबूत पकड़ रखने वाले मिलिंद सोमन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ था। मिलिंद सोमन अपने फिटनेस के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
मिलिंद सोमन उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने खुद से 25 साल छोटी लड़की से शादी की। मिलिंद की पत्नी का नाम अंकिता कोवर है। दोनों ने 22 अप्रैल साल 2018 में सात फेरे लिए थे।
मिलिंद उस वक्त भी सुर्खियों में आ गए ते जब उन्होंने अपनी पत्नी को शादी से पहले खुलेआम फ्रेंच किस किया था। अंकिता ने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

अंकिता कोवर मिलिंद की पहली पत्नी नहीं है। अंकिता मिलिंद की तीसरी पत्नी हैं। इन्होंने सबसे पहले 2006 में फिल्म ‘वैली ऑफ फ्लॉवर्स’ की अपनी फ्रेंच को-स्टार मैलेन जाम्पनोई से शादी की थी। लेकिन यह शादी लंबी नहीं चली।
इसके बाद मिलिंद को एक बार फिर से प्यार हुआ। मिलिंद एक्ट्रेस सहाना गोस्वामी को डेट करने लगे। सहाना मिलिंद से 21 साल छोटी थीं। सहाना के साथ उनका रिलेशन 4 साल तक रहा।
अपने मॉडलिंग के दौर में भी मिलिंद सोमन सुर्खियों में आ गए थे। सोमन ने एक न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसमें उनके साथ उस समय की मशहूर फीमेल मॉडल मधु सप्रे थीं।
Milind Soman
अपने फिटनेस को लेकर मिलिंद इतना सक्रिय रहते हैं कि हर रोज रनिंग करते हैं। सड़कों पर अक्सर मिलिंद रनिंग करते हुए दिख जाते हैं।
मिलिंद सोमन सोशल मीडिया साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं मिलिंद सोमन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में पौरषपुर में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें:
Akshay Kumar की फिल्म Sooryavanshi कल हो रही है रिलीज, सोशल मीडिया पर फैंस का दिखा उत्साह
Akshay Kumar ने Sooryavanshi से जुड़े एक्शन सीन के अनुभव को किया शेयर, कहा बहुत है खास