एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बैनर्जी (Debina Banerjee) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी थी। वीडियो शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा था- “ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” अब हाल ही में गुरमीत ने सोशल मीडिया पर नन्हीं परी का पहला क्यूट वीडियो शेयर किया है। हालांकि वीडियो में उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

Gurmeet Choudhary ने शेयर किया क्यूट वीडियो
वीडियो में गुरमीत अपनी बेटी का थामे नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है, केवल गुरमीत और उनकी बेटी का हाथ नजर आ रहा हैं। इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर गुरमीत ने कैप्शन में लिखा, “मेरी लिटिल प्रिंसेज।”
Gurmeet Choudhary और Debina Banerjee 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। दोनों शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। दोनों की मुलाकात साल 2008 में टेलीविजन सीरीज ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था।

गुरमीत ने देबिना को रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और वो’ की शूटिंग के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली थी।

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान देबिना ने बताया था कि जब कपल ने पहली बार अपनी बेटी को देखा था तो खूब रोए थे। वो खुशी के आंसू थे जो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
यह भी पढ़ें:
Gurmeet Choudhary के घर आई नन्ही परी, पत्नी Debina Banerjee ने बेटी को दिया जन्म