Allu Arjun के ‘मैं झुकेगा नहीं’ स्टाइल में बप्पा की मूर्त‍ि, स्वैग में सामने आई तस्वीर

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के स्वैग में भगवान गणेश की मूर्ति बनाई जा रही हैं। जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

0
324

Ganesh Chaturthi: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों तरफ सिर्फ गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। हर तरफ बप्पा की मूर्तियां देखने को मिल रही हैं। वहीं इस बीच भगवान गणेश की एक मूर्ति सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के स्वैग में भगवान गणेश की मूर्ति बनाई जा रही हैं। जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Allu Arjun
Allu Arjun

Allu Arjun के स्वैग में भगवान गणेश जी

सोशल मीडिया पर पुष्पा के स्वैग में बनी ये मूर्ति खूब वायरल हो रही है। मूर्ति देखकर ऐसा लग रहा है कि आज भी फैंस पुष्पा के स्वैग को भूल नहीं पाए हैं। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। रिलीज होने के बाद से ही पुष्पा का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म में दाढ़ी पर हाथ फिराकर ‘मैं झुकेगा नहीं’ डायलॉग पर लोगों ने कई रील्स बनाएं। वहीं अब इस स्वैग में गणेश जी की भी एंट्री हो गई है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Pushpa-2 की शुरू हुई शूटिंग

गौरतलब है कि फैंस फिल्म के सीक्वल का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहें हैं। ऐसे में फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू हो गई है इस बात की जानकारी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुष्पा की सफलता के बाद मेकर्स ने पुष्पा 2 का बजट बढ़ा दिया है साथ ही इसे ग्रैंड लेवल पर रिलीज करना चाहते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज डेट नहीं अनाउंस की है।

यह भी पढ़ें:

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, शुरू हुई Allu Arjun की ‘Pushpa-2’ की शूटिंग!

Ganesh Chaturthi: शिल्पा शेट्टी से लेकर अर्जुन बिजलानी तक इन बॉलीवुड सितारों ने किया बप्पा का भव्य स्वागत