आज महाशिवरात्रि है, शिव के महाभक्त उनके ध्यान में मग्न हैं। चारों तरफ भक्ति का संगीत सुनाई दे रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर से मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर तक और हरिद्वार में शिव भक्तों की भीड़ है। आज के दिन भक्त भगवान को खुश करने में लगे हैं। कोई दूध से प्रभू को खुश कर रहा है तो कोई बेलपत्र और चमेली चढ़ा कर महादेव की भक्ति कर रहा है। हर तरफ बम भोले-भोले का नारा गूंज रहा है। मंदिरों के बाहर भक्तों की भारी भीड़ है। बॉलीवुड सितारों की भक्ति नजर आरही है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने महाशिवरात्रि के मौके पर ट्विटर पर वीडिया शेयर किया जिसमें कंगना रनौत से लकर रविना टंडन शामिल हैं।

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को शिवरात्री की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होेंने शिव जी का 30 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया जिसमें शिव जी दोनों हाथ ऊपर कर के खड़े हैं। शिव जी के पीछे झरना बह रहा है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट के साथ मंत्र भी लिखा है। उन्होंने ट्वीट किया है, “शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!!”

वैसो तो अनुपम खेर अपने फैंस को हर त्यौहार की बधाई देते हैं। उन्होंने आज के दिन भी फैंस को बधाई दी है। उन्होंन महादेव की एक तस्वीर शेयर कर लिखा है। “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।जय भोलेनाथ।जय शिवशंकर।ओम नमः शिवाय।”

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना ने शिव जी की पूजा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। कंगना आसमानी नीली साड़ी में शिव को जल अर्पित कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1369854214428524546

अभिनेता से राजनेता बने बॉलीवुड के ऑयरन मैंन सनी देओल ने भी ट्विटर पर जनता को शिवरात्री विश की है। महादेव की तस्वीर शेयर की हुई तस्वीर में शिव जी के साथ बीजेपी का चुनावी चिन्ह भी नजर आ रहा है। बता दे कि, सनी बीजेपी से गुरदासपुर से सांसद हैं।

एक्टर कुणाल खेमु ने अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए की एक फोटो शेयर करके लिखा, ‘ॐ नमः शिवाय, यह शुभ त्योहार आपके और आपके प्रियजनों को प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दे। हैप्पी महा शिवरात्रि। हेराथ मुबारक! हर हर महादेव.’

अभिनेत्री रवीन टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “#shivratri आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here