Puneeth Rajkumar के नाम पर हाथी के बच्चे का रखा गया नाम, 2 साल है उम्र

0
486
Late Kannad Actor Puneeth Rajkumar
Late Kannad Actor Puneeth Rajkumar

पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का निधन 29 अक्तूबर को जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। एक्टर कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार थे। साउथ के लोग उन्हें इस कदर प्यार करते थे कि प्यार से अप्पू बुलाते थे। उन्हें आज भी याद किया जाता है। एक बार फिर पुनीत की चर्चा हो रही है। कारण है हाथी का एक प्यारा सा बच्चा जिसकी उम्र महज दो साल है। इस बच्चे का नाम पुनीत रखा गया है।

बच्चे के साथ Puneeth Rajkumar ने 2 घंटे समय बिताया था

खबर के अनुसार यह हाथी का बच्चा महज दो साल का है। पुनीत राजकुमार इससे एक दिन मिलने गए थे। वहां पर 2 घंटे तक इसके साथ समय बिताया। दोनों का एक दूसरे  के साथ इतना लगाव हो गया था कि बच्चा उनके वहां से जाने के बाद परेशान रहता था।

हाथी के बच्चे के प्रति पुनीत का प्यार देखते हुए, कर्नाटक के वन विभाग के अधिकारियों ने सभी की मांग पर बच्चे का नाम पुनीत राजकुमार कर दिया। यह पुनीत नाम का हाथी का बच्चा कर्नाटक के Sakrebailu  के पास Shivamogga कैंप में रहता है।

29 अक्तूबर को हुआ था निधन

वन विभाग के अधिकारी नागाराज ने मीडिया के बताया कि कुछ समय पहले पुनीत राजकुमार वहां पर गए थे। उन्होंने हाथी के बच्चे के साथ 2 घंटे से अधिक समय बिताया था। जनता और स्टाफ के आग्रह करने के बाद हमने हाथी का नाम पुनीत कर दिया है।

बात दें कि 29 अक्तूबर को पुनीत राजकुमार को जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। खराब हालात को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई 46 वर्षीय अभिनेता की जांच के लिए अस्पताल में मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक पुनीत के बड़े भाई और अभिनेता शिवराजकुमार और यश भी उनके साथ मौजूद थे। दोपहर 2.30 बजे उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें:

Puneeth Rajukumar Funeral: एक्टर के निधन की खबर सुन तीन फैंस की मौत, प्यार से बुलाते थे अप्पू

पिछले कुछ सालों में युवाओं में बढ़े हैं Heart Attack के मामले, जानिए Cardiac Arrest और Heart Attack में अंतर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here