मुंबई की एनडीपीएस अदालत ने महाराष्ट्र के ठाणे में पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसमें मुंबई के लोखंडवाला, वर्सोवा के दो फ्लैट और जुहू का एक बंगला भी शामिल है। दरअसल साल 2016 में ठाणे पुलिस ने 2000 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाले एक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें मुख्य आरोपियों में ममता कुलकर्णी सहित विक्की गोस्वामी का नाम शामिल था। बताया जाता है कि कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी के बीच रिश्ता है और वे इस समय अफीका के केन्या में रह रहे हैं।

इस मामले में अदालत ने ममता कुलकर्णी को कई बार अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे। लेकिन ममता के हाजिर नही होने के कारण अदालत ने पिछले हफ्ते अभिनेत्री के मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बने तीन आलीशान फ्लैट्स को कुर्क करने का आदेश दिया था। ममता के इन तीन आलीशान फ्लैट्स की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में पिछले साल 6 जून को ठाणे अदालत ने विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अदालत से अभिनेत्री की संपत्तियों को जब्त करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here