गर्मी की छुट्टियों का इंतजार हर किसी को होता है। गर्मी की छुट्टियां मतलब ढ़ेर सारी मौज-मस्ती और घूमना-फिरना। लोग गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर ठंडे इलाकों में घूमना पसंद किया करते हैं। लोग गर्मियों की छुटिटयों का आनंद लेने के लिए देश-विदेश की यात्रा करते हैं। भारतीय लोगों को यूरोप में गर्मियों की छुट्टियां बिताना ज्यादा पसंद है। यूरोप में कुल मिलाकर गर्मियों की छुट्टियों के लिए मांग में पिछले साल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली

एक सर्वेक्षण के अनुसार यूरोप इस साल भी भारतीयों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है। हालांकि लोग अब कम अवधि वाले अवकाश को वरीयता दे रहे हैं। ट्रेवल कंपनी काक्स एंड किग्स ने एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार कुल मिलाकर गर्मियों की छुट्टियों के लिए मांग में पिछले साल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

इस सर्वे के अनुसार इस बार फ्रांस व स्विटजरलैंड दो प्रमुख यूरोपीय गंतव्य हैं। कुछ पर्यटक इन स्थानों के साथ एक और देश को भी अपने यात्रा मार्ग में जोड़ रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रिया, इटली, नीदरलैंड या फिर जर्मनी को शामिल किया जा रहा है। अकेले यात्रा करने वाले पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में आइसलैंड, उक्रेन, ग्रीस और क्रोसिया प्रमुख हैं।

पश्चिम भारतीय राज्यों जैसे गुजरात और महाराष्ट्र के लोग ठंडे समुद्री तटों वाले स्थानों की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। इन राज्यों के पर्यटक मारीशस, रियूनियन आइलैंड और सेशेल्स जैसे देशों में जा रहे हैं। इन दोनों राज्यों से इन पर्यटक स्थलों के लिए मांग 15 प्रतिशत तक बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here