Taarak Mehta फेम ‘दयाबेन’ उर्फ Disha Vakani दूसरी बार बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakan) ने हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म (Disha Vakani Baby Boy) दिया है।

0
209
Disha Vakani
Taarak Mehta फेम 'दयाबेन' उर्फ Disha Vakani दूसरी बार बनीं मां

Disha Vakani: टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर इन दिनों रोजना बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। वहीं इस बीच शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakan) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म (Disha Vakani Baby Boy) दिया है। दिशा के फैंस इस गुड न्यूज से काफी खुश हैं और उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Disha Vakani ने बेटे को दिया जन्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक Disha Vakani कुछ दिन पहले ही दूसरी बार मां बनी हैं। इस बात की जानकारी उनके पति और मयूर पडिया और उनके भाई एक्टर मयूर वकानी ने दी है। इससे पहले 2017 में दिशा ने लड़की को जन्म दिया था। दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा को लोग उनके रियल नाम से ज्यादा दयाबेन के किरदार से जानते हैं। दिशा साल 2008 से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर रही थीं।

Disha Vakani
Disha Vakani

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी शो से लीव लिए हुए उन्हें पूरे 5 साल हो गए। हाल ही में प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘शो में जल्द ही उनका ट्रैक पेश करने की हमारी योजना है, मुझे नहीं पता कि दिशा दयाबेन के रूप में वापस आएंगी या नहीं’। वहीं इस शो को लेकर एक और खबर ये है कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) यानी बबीता जी भी शो छोड़ कर जाने वाली हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी कोई खास जानकारी दर्शकों के साथ शेयर नहीं की है।

R
Disha Vakani

“Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah” में जेठालाल और बबीता जी की शरारतें दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं। इस शो में अपने किरदार की वजह से आज मुनमुन की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए ही “बिगबॉस ओटीटी सीजन 2” के लिए मुनमुन को ऑफर किया गया है। इसी ऑफर को एक्सेप्ट करने के लिए बबीता जी अपने पॉपुलर शो को बाय-बाय कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। अब मुनमुन दत्ता अपना शो छोड़कर ओटीटी प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनती है या नहीं इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें:

Cannes 2022: Nawazuddin Siddiqui को ‘एक्सिलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बयां की खुशी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के फैंस को लग सकता है झटका, “बबीता जी” शो को करने वाली हैं Bye-Bye

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here