Code Name Tiranga Teaser Out: बॅालीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कोड नेम:तिरंगा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में परिणीति चोपड़ा का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में परिणीति के साथ हार्डी संधु (Harrdy Sandhu) नजर आएंगे।

Code Name Tiranga Teaser Out: परिणीति का दिखा डेयरिंग अंदाज
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा- ‘अपने देश के लिए इस मिशन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, मेरे दो पसंदीदा लोगों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित..@harrdysandhu और @ribhu_dasgupta..एक्शन शुरू किया जाए’। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर में परिणीति आतंक के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि ‘कोड नेम: तिरंगा’ एक जासूस की कहानी है।
इस फिल्म में परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्या, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘कोड नेम:तिरंगा’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में परिणीति रॉ एंजेट के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार और कृष्ण कुमार कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता है। ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले परिणाति ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘साइना’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका दिखा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:
Samantha Ruth Prabhu की तबीयत खराब, इस बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस!