Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। रेड कार्पेट पर उनके लुक की काफी चर्चा हो रही है। कुछ दिनों पहले उर्वशी मगरमच्छ वाला नेकलेस पहन कर रेड कार्पेट पर नजर आईं थी। इस बार वह अपने लिपस्टिक की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन उर्वशी ने ब्लू और क्रीम कलर का गाउन पहना था। जिसके साथ उन्होंने ब्लू लिपस्टिक लगाई थी।

Cannes 2023: उर्वशी रौतेला कान्स के रेड कार्पेट पर एक बड़े गाउन और ब्लू लिप्स के साथ नजर आईं। गुरुवार की रात इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी की स्क्रीनिंग में रेड कार्पेट पर चलते हुए रफल्ड आउटफिट्स के लिए अभिनेत्री का प्यार बरकरार रहा। उर्वशी ने ब्लू और व्हाइट गाउन पहना था। उन्होंने अपने लुक को ब्लू लिप्स से एक्सेसराइज किया है। उर्वशी रौतेला का लुक 2016 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के पर्पल लिप्स से प्रेरित था।

उर्वसी रौतेला कान्स के रेड कारपेट पर ब्लू लिपस्टिक लगाकर आईं थी जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की। बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने रेड कारपेट पर सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता, ऐश्वर्या राय और सपना चौधरी वॉक कर चुके हैं।

Cannes 2023: कांस में मृणाल ने किया डेब्यू
टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी कान्स के रेड कार्पेट पर जलबा बिखेरती हुई नजर आईं। इस वर्ष मृणाल ने कांस में अपना टेब्यू किया है। इस दौरान वह ब्लैक कलर की मोनोकिनी ड्रेस पहने हुए नजर आईं। मृणाल का लुक बेहद की खास लग रहा है। व्हाइट कलर के गाउन में पहुंची एक्ट्रेस साइड कट की वजह से एकदम ग्लैमरस लग रहा था। इसके साथ ही उन्होंने डस्की मेकअप और लाइट इयररिंग पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने बालों को सिंपल लुक दिया था।

Cannes 2023: सारा अली खान ने कांस में बिखेरा जलवा
कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और व्हाइट मोनोक्रोम आउटफिट पहना। उनका दूसरा लुक रेट्रो वाइब्स दे रहा था। ब्लैक बार्डर वाली व्हाइट साड़ी पहन कर एक्ट्रेस ने कांस में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस के आउटफिट को फेमस डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। कांस में पहले दिन सारा ने इन्हीं डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया लहंगा पहना था।
संबंधित खबरें…