बिग बॉस ओटीटी के फैंस काफी खुश हैं। इस शो में सबके फेवरेट सलमान खान हमेशा की तरह नजर आने वाले हैं। फैंस की खुशी और बढ़ गई है। दरअसल शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमे एक्टर सलमान खान के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की आवाज सुनने को मिल रही है।
नए प्रोमो में अभिनेता सलमान खान जंगल के सैर पर निकले हैं। वे जंगल में दिख रहे हैं। सलमान रेखा के साथ गाना भी गाते हैं। बता दें कि प्रोमो में एक पेड़ की आवाज है जिसे सलमान खान विश्व सुन ट्री कहते हैं। चैनल ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी का नया प्रोमो जारी किया जिसमें सुपरस्टार सलमान खान और रेखा का वॉयसओवर सुनने को मिल रहा है।
प्रोमो की शुरुआत में दिख रहा है कि, सलमान खान जंगल में गुम हो जाते हैं और फिर रेखा की आवाज सुनने को मिलती है। अभिनेत्री एक पेड़ की आवाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं। प्रोमो में दोनों की वार्ता को साफ सुना जा सकता है।
बिग बॉस के साथ पहली बार काम करने को लेकर रेखा ने एक इंडरव्यू में बताया था कि, बिग बॉस एक बहुत ही ‘नायब’ शो है, जिसमें ड्रामा, एक्शन, मस्ती और रोमांच सब है। आपको बिग बॉस के साथ काम करते हुए एक क्रैश कोर्स करने को मिलता है। मुझे बिग बॉस 15 के प्रोमो के लिए कलर्स के साथ काम करने में खुशी हो रही है। ये एक रोमांचक नया अनुभव होने जा रहा है, क्योंकि मैं एक ‘स्पीकिंग ट्री’ के लिए वॉयस ओवर कर रही हूं, जिसे सलमान ने प्यार से ‘विश्वसुंदरी’ नाम दिया है, जो एक जीवंत है, ज्ञान, आशा और विश्वास से परिपूर्ण पेड़ है।’
यह भी पढ़ें:
बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी अंकिता लोखंडे ?, इंस्टा पोस्ट पर कहा- कान खोलकर सुन लो…