कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यह खबर खुद भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को दी है। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए, भारती और हर्ष ने बताया कि वे एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। इस गुडन्यूज के बाद उनके चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। तस्वीर में कपल को व्हाइट कलर का आउटफिट पहने देखा जा सकता है।

Bharti Singh ने फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘It’s A Boy। तस्वीर में हर्ष और भारती को व्हाइट कलर का आउटफिट पहने देखा जा सकता है। साथ ही कपल ने हाथ में सुंदर नीले फूलों की टोकरी रखी हुई हैं। इस फोटो को देखने के बाद नेहा कक्कड़, अदिति भाटिया, उमर रियाज, जय भानुशाली, अमृता खानविलकर के साथ ही जमकर सेलेब्स और फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
आपको बता दें कि मई 2021 में भारती सिंह ने मां बनने की अपनी इच्छा के बारे में रियलिटी शो में खुलकर बात की थीं। डांस रियलिटी शो के सेट पर भारती ने रोते हुए बताया था कि वे बेबी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या में वृद्धि के बारे में लगातार सुनने के बाद उन्हें योजना छोड़नी पड़ी।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टेलीविजन पर काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वे फिलहाल फन शो खतरा खतरा में नजर आ रहे हैं। वे पहली बार Comedy Cirus के सेट पर मिले थे। बताते चले कि भारती ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
यह भी पढ़ें:
Bharti Singh ने कराया Maternity Photoshoot, आठवें महीने में बढ़ा चेहरे का नूर
Priyanka Chopra और Nick Jonas ने अपनी लंच डेट पर किया KISS, फोटो वायरल