जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे Athiya Shetty और KL राहुल, इस दिन लेंगे सात फेरे!

0
79
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding

बॅालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अब अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को सात फेरे लेंगे। आथ‍िया और केएल राहुल की शादी का जश्न तीन दिन चलने वाला है।

Athiya Shetty
Athiya Shetty

Athiya Shetty: तीन दिनों तक चलेगा शादी का फंक्शन

शादी की रस्में 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच निभाई जाएंगी। अथिया शेट्टी और KL राहुल की शादी में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं। कपल 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले खबर फैली थी कि राहुल-अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले जहान में होगी।

Athiya Shetty

केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों कुछ दिनों पहले जर्मनी से मुंबई लौटे हैं। क्रिकेटर अपनी सर्जरी के लिए गए थे। आथिया और राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए कई बार प्यार का इजहार कर चुके हैं। Team India के स्टार बल्लेबाज KL Rahul और बॉलीबुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था। अथिया अपने भाई की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर में केएल राहुल के साथ पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें:

Athiya Shetty ने KL Rahul के साथ शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कही ये बात

फिल्म RRR के ‘नाटू-नाटू’ सॅान्ग को शूट करने में लगे थे 20 दिन, ये थी वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here