कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के ससुराल में चोरी हुई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस सोनम कपूर की सास के चोरी की गई ज्वैलरी को खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनम और पति आनंद आहूजा के घर से एक नर्स और उनके पति ने गहने चोरी किए थे। दोनों आरोपियों को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Sonam Kapoor के पिता Anil Kapoor ने दिल्ली पुलिस को किया धन्यवाद
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कपल द्वारा चोरी की गई गहनों से खरीदी गई एक हुंडई आई 10 कार भी बरामद की गई है। बचे हुए सामान की वसूली अभी भी प्रोसेस में है। इसी कड़ी में सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर ने दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते हुए सोनम के पिता अनिल कपूर ने लिखा- ‘शहर में आपराधिक मामलों को सुलझाने में उन्होंने जिस मेहनत और लगन से काम किया उसके लिए @DelhiPolice के लिए शाउट आउट’।
अनिल ने आगे लिखा- ‘आहूजा के घर डकैटी के मामले को तुरंत सुलझाने के लिये हम @CPDelhi के आभारी हैं। सच में अगर दिल्ली पुलिस पूरी शिद्दत से केस को सुलझाने में ना जुटती, तो शायद सोनम के ससुराल से चोरी हुए पैसों और गहनों का मिलना संभव नहीं था।’

जानें पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरला आहूजा ने पुलिस को बताया कि उन्हें चोरी का पता 11 फरवरी को चला जब उन्होंने अपने ज्वेलरी और नकदी की अलमारी की जांच की। शिकायत 23 फरवरी को दर्ज की गई। सेलेब्रेटी के होने के चलते ये खबर तब बाहर नहीं आई थी। वहीं हाल ही में सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर मां बनने की जानकारी दी थीl सोनम ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ बेबी बंप शो ऑफ करते हुए दिखी थींl
यह भी पढ़ें:
Sonam Kapoor के दिल्ली वाले बंगले में करोड़ो की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2: यश की फिल्म ने रचा इतिहास, सिनेमाघरों में भीड़ बरकरार