सोशल मीडिया पर इन दिनों सिर्फ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) छाए हुए हैं। न्यूली कपल की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आलिया और रणबीर कमाल के दिख रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को मुंबई में शादी कर ली है। दोनों ने वास्तु बिल्डिंग में कुछ करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं।

Alia Bhatt और रणबीर की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें
हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा कीं जिसे देखकर फैंस पागल हुए जा रहे हैं। महज चंद मिनटों में ही इनकी तस्वीरों को लाखों में लाइक्स मिल चुके हैं। आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा- “यह प्यार से भरा दिन था। ढेर सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़केवालों का सरप्राइज परफॉर्मेंस, अयान का डीजे बजाना, मिस्टर कपूर द्वारा एक बड़ा सरप्राइज”। तस्वीरों में आलिया अपने दोस्तों और परिवारों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं।

तस्वीरों में सभी बेहद प्यारे लग रहे हैं। आलिया की सभी फ्रेंड्स अलग-अलग डिजाइन का लहंगा पहनी हुई नजर आ रही हैं।

एक और तस्वीर में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शादी के जोड़े में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया का ब्राइडल लुक काफी अलग था। वहीं दूसरी तस्वीर ने सभी को भावुक कर दिया। इसमें वह अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर को हाथ में लेकर खड़े हैं।

बता दें कि 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में चल रहे इस स्टार कपल ने पंजाबी रीती-रिवाज से शादी की है। इस बड़े दिन के लिए मेहमान कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में पहुंचे थे।

शादी में उनके परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसके अलावा कुछ सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल थे। दोनों ने अपनी खास शादी के दिन व्हाइट कलर को तरजीह दी। व्हाइट कलर में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

वहीं जहां परिवार के सदस्यों को गुलाबी रंग के सबसे अच्छे कपड़े पहने देखा गया, वहीं रणबीर और आलिया के दोस्तों ने शादी समारोह के आधिकारिक रंग सफेद रंगों में पहुंचे।

आलिया की बेस्टी और संभावित मेड ऑफ ऑनर,आकांक्षा रंजन ने समारोह के लिए हरे रंग की साड़ी पहनी थी।

नवविवाहित जोड़े के जल्द ही मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करने की उम्मीद है, जिसमें कथित तौर पर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, उनके पूर्व सह-कलाकार, दोस्त और निर्देशक जैसे मेहमान शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:
Ranbir Alia Wedding: रणबीर कपूर की ‘दुल्हनियां’ बनी आलिया भट्ट, पंजाबी रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी
Alia Bhatt Wedding Look: आलिया भट्ट की कंगना रनौत से क्यों हो रही तुलना? ये है वजह…