Pushkar Singh Dhami ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई VIP रहे मौजूद

0
565
Pushkar Singh Dhami
Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें देहरादून के परेड ग्राउंड में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Pushkar Singh Dhami की शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे VIP

गौरतलब है कि राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। वहीं समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी भाग लिया।

download 37 2
Pushkar Singh Dhami With PM Modi

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने थे Pushkar Singh Dhami

बता दें कि धामी को सोमवार को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था, जिससे उनके दूसरी बार राज्य की बागडोर संभालने का मार्ग प्रशस्त हुआ। धामी ने पिछले साल 4 जुलाई को तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला था। भाजपा ने धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा और 70 सदस्यीय सदन में 47 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सहज बहुमत हासिल किया। हालांकि, धामी खटीमा से खुद चुनाव हार गए। खाटीमा से ही धामी ने 2012 और 2017 के चुनावों में जीत हासिल की थी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here