Yadav MLA in UP 2022: उत्तर प्रदेश में OBC वर्ग में यादव समुदाय का अच्छा खासा वर्चस्व है। कुछ सर्वेक्षणों के मुताबिक राज्य में यादवों की जनसंख्या 9% है। यूपी में समाजवादी पार्टी यादवों की सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती है। गौरतलब है कि सपा की यूपी विधानसभा चुनाव में हार हो गई है। जिसके कारण विधानसभा में ब्राह्मण, मुसलमान और कुर्मी समुदाय से बहुत कम यादव प्रत्याशी पहुंचे हैं। जिसमें अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत कुछ उम्मीदवार शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने करहल से बहुत ही शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को 66,247 वोटों से मात दी है।

वहीं उनके चाचा Shivpal Yadav ने जसवंतनगर सीट को एक तरफा जीता है। शिवपाल यादव ने 90 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। बता दें कि उनके सामने बीजेपी के विवेक शाक्य थे।

यूपी विधानसभा चुनावों में Durga Prasad Yadav, Sachin Yadav, विजया यादव, ब्रजेश यादव, प्रदीप कुमार यादव समेत सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के यादव प्रत्याशी जीत कर आए हैं। वहीं बीजेपी गठबंंधन के टिकट पर राम चंद्र यादव जैसे यादव चेहरे को भी जीत नसीब हुई।
Yadav MLA in UP 2022: देखें पूरी लिस्ट
- आजमगढ़ – दुर्गा प्रसाद यादव (समाजवादी पार्टी)
- बबेरू – विशंभर सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)
- बाराबंकी – धर्मराज सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)
- बस्ती सदर – महेंद्र नाथ यादव (समाजवादी पार्टी)
- दिबियापुर – प्रदीप कुमार यादव (समाजवादी पार्टी)
- गैंसरी – डॉ. शिव प्रताप यादव (समाजवादी पार्टी)
- जंगीपुर – वीरेंद्र कुमार यादव (समाजवादी पार्टी)
- जसराना – सचिन यादव (समाजवादी पार्टी)
- जसवंतनगर – शिवपाल सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)
- करहल – अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी)
- मल्हानी – लकी यादव (समाजवादी पार्टी)
- प्रतापपुर – विजया यादव (समाजवादी पार्टी)
- रुदौली – राम चंद्र यादव (भारतीय जनता पार्टी)
- सहसवान – ब्रजेश यादव (समाजवादी पार्टी)
- सकलडीहा – प्रभु नारायण यादव (समाजवादी पार्टी)
- शेखूपुर – हिमांशु यादव (समाजवादी पार्टी)
(अगर हमारी लिस्ट में कोई नाम छूट गया हो तो कृपया कमेंट करके बताएं।)
यह भी पढ़ें:
- Muslim MLA in UP 2022 : UP में बढ़ी मुस्लिम विधायकों की संख्या, देखें चुनाव जीतने वालों की पूरी लिस्ट
- Kurmi MLA in UP 2022: यूपी चुनाव में कुर्मी प्रत्याशियों का शानदार प्रदर्शन, देखें पूरी लिस्ट
- Brahmin MLA in UP 2022: यूपी में दिखा ब्राह्मण प्रत्याशियों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट