UP Assembly Election: Lalu Yadav ने BJP पर कसा तंज, कहा- बीजेपी के रूप में अंग्रेजों की वापसी हुई है

0
319
Lalu Yadav
Lalu Yadav

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ( Lalu Yadav) ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हताशा से पता चलता है कि वे यूपी चुनाव हार जाएंगे। वे केवल दंगों और मंदिरों के बारे में बात कर रहे हैं। 70 साल पहले हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को देश से भगा दिया था लेकिन अब बीजेपी के रूप में अंग्रेजों की वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि वो यूपी चुनाव में सपा का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग भाजपा के प्रचार से थक चुके हैं।

UP Assembly Election: Lalu Yadav बोले- भाजपा उत्तर प्रदेश में हारने जा रही है

लालू यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा की करारी हार होगी। इनका सफाया होना तय है। यादव ने कहा कि हम जाट बिरादरी के वोटरों से खास अपील करते हैं कि भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में हराओ। राजद सुप्रीमों लालू यादव ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में हारने जा रही है। राज्य में लोग भाजपा के दुष्प्रचार से थक चुके हैं। वे केवल दंगों, धर्म और मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि इस बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया।

Lalu Yadav
Lalu Yadav

UP Assembly Election: लालू यादव ने BJP पर साधा निशाना

RJD प्रमुख लालू यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में इतनी गरीबी और महंगाई है उस पर प्रधानमंत्री चर्चा नहीं करते हैं। अयोध्या, वाराणसी और मथुरा पर ही यह लोग लगे हुए हैं। इनको (भाजपा को) चस्का लग गया है कि ऐसा करने से हिंदू वोट मिलेगा। इनको हिंदू कोई वोट नहीं देने जा रहा। गौरतलब है कि पहले चरण में 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को होगा। वहीं अन्य चार राज्यों की तरह 10 मार्च को नतीजें आएंगे।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here