हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान शिमला के एक पांच सितारा होटल के बाहर नारेबाजी की और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार रोक दी। बघेल राज्य में पार्टी के पर्यवेक्षक हैं। प्रतिभा सिंह के सपोर्टर चाहते हैं कि राज्य का अगला सीएम प्रतिभा ही बने। हालांकि, राज्य कांग्रेस में कई ऐसे चेहरे हैं जो सीएम की रेस में हैं। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक नाम पर हो रहा है, और वो है पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की विधवा प्रतिभा सिंह। आइये जानते हैं कि कौन है प्रतिभा सिंह?
कौन हैं प्रतिभा सिंह?
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे देखे जा रहे चेहरों में से एक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी भी हैं। गौरतलब है कि मंडी लोकसभा सीट से सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।
प्रतिभा सिंह का जन्म 16 जून 1956 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उन्होंने 1985 में वीरभद्र सिंह से शादी की। वह उनकी दूसरी पत्नी हैं। वीरभद्र सिंह की पहली शादी से उनकी बेटी अभिलाषा कुमारी ने गुजरात में न्यायाधीश के रूप में काम किया। वीरभद्र सिंह के बेटे प्रतिभा सिंह से उनकी दूसरी शादी, विक्रमादित्य सिंह, शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।

राजनीतिक करियर
छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह 1998 में सक्रिय राजनीति में आई थीं। पहला चुनाव मंडी संसदीय क्षेत्र से लड़ा था, जब भाजपा के महेश्वर सिंह ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से हराया था। महेश्वर सिंह उनके समधी हैं। 1998 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी थी। सरकार 13 माह ही चल पाई थी।1999 में लोकसभा का दोबारा चुनाव हुआ था। प्रतिभा सिंह ने यह चुनाव नहीं लड़ा था। 2004 के आम लोकसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार अपनी किस्मत आजमाई थी। समधी महेश्वर सिंह से 1998 की हार का बदला लेकर वह पहली बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं थीं। 2009 का लोकसभा चुनाव उनके पति पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने लड़ा था।
2012 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वीरभद्र सिंह ने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया था। 2013 में उपचुनाव हुआ तो प्रतिभा तीसरी बार मैदान में उतरीं। वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को करीब 1.39 लाख मतों से शिकस्त देकर दूसरी बार संसद सदस्य निर्वाचित हुई थीं।
कांग्रेस को मिली 40 सीट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों में कांग्रेस (Congress) ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आकंड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने राज्य की 68 से 40 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्लियर मेजॉरिटी मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें:
- ज्योति सेन समेत सीएम वीरभद्र सिंह के कई रिश्तेदारों ने थामा बीजेपी का दामन
- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी का किया ऐलान, नाम रखा- ‘पंजाब लोक कांग्रेस’, पढ़ें 2 नवंबर की सभी बड़ी खबरें…