Himachal Election 2022: शिमला जिले की 8 सीटों पर ‘पंजे’ का रहा है दबदबा, भगवा पार्टी से रही है कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

0
188
Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होंगे मतदान
Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होंगे मतदान

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होंगे और इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। चुनावी सीजन में प्रदेश के सभी 12 जिलों के 68 विधानसभा सीटों की हम आपको बारी-बारी से जानकारी देंगे। तो आइए इसकी शुरुआत करते हैं राज्य की राजधानी शिमला से…

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में  12 नवंबर को होंगे मतदान
Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होंगे मतदान

Himachal Election: शिमला जिले में हैं कुल 8 विधानसभा क्षेत्र

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। पूर्व में यह अंग्रेजों की भी राजधानी रही है। शिमला को चारों ओर से प्राकृतिक आशीर्वाद के रूप में हरे-भरे पेड़, बर्फों से ढके पहाड़ मिले हुए हैं। यहां देश-विदेश से सालभर पर्यटक आते रहते हैं। शिमला जिले में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं, जो इस प्रकार से हैं-
-चौपाल
-ठियोग
-कसुम्पटी
-शिमला
-शिमला ग्रामीण
-जुब्बल कोटखाई
-रामपुर
-रोहड़ू

शिमला जिले की कुल 8 सीटों पर पिछले 2 विधानसभा चुनावों के साथ ही हाल ही में हुए एक सीट पर उपचुनाव की बात करें तों इनमें कांग्रेस पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है। 2017 के चुनाव में 8 में से 5 पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी और 1 पर माकपा को जीत मिली थी। वहीं 2012 की बात करें तो कुल 6 पर कांग्रेस और 2 पर बीजेपी को जीत मिली थी। अब देखने वाली बात यह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का इन आठों सीटों पर दबदबा रहता है।
आइए, अब हम इन सभी आठ सीटों पर 2012 और 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं…

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में  12 नवंबर को होंगे मतदान
Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होंगे मतदान

चौपाल विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- बलबीर सिंह वर्मा
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 29,537
मार्जिन वोट- 4587
दूसरे स्थान पर- डॉ. सुभाष चंद मंगलेट
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 24,950

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- बलबीर सिंह वर्मा
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 22,056
मार्जिन वोट- 647
दूसरे स्थान पर- डॉ. सुभाष चंद मंगलेट
पार्टी- कांग्रेस

कुल मिले वोट- 21,409

ठियोग विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- राकेश सिंघा
पार्टी- माकपा
कुल मिले वोट- 24,791
मार्जिन वोट- 1983
दूसरे स्थान पर- राकेश वर्मा
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 22,808

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम
विजेता- विद्या
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 21,478
मार्जिन वोट- 4276
दूसरे स्थान पर- राकेश वर्मा
पार्टी- भाजपा

कुल मिले वोट- 17,202

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- अनिरुद्ध सिंह
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 22,061
मार्जिन वोट- 9397
दूसरे स्थान पर- विजय ज्योति
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 12,664

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम
विजेता- अनिरुद्ध सिंह
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 16,929
मार्जिन वोट- 9886
दूसरे स्थान पर- प्रेम सिंह
पार्टी- बीजेपी

कुल मिले वोट- 7043

शिमला विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- सुरेश भारद्वाज
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 14,012
मार्जिन वोट- 1903
दूसरे स्थान पर- हरीश जनार्थ
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 12,109

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम
विजेता- सुरेश भारद्वाज
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 11,563
मार्जिन वोट- 628
दूसरे स्थान पर- हरीश
पार्टी- कांग्रेस

कुल मिले वोट- 10,935

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- विक्रमादित्य सिंह
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 28,275
मार्जिन वोट- 4880
दूसरे स्थान पर- डॉ. प्रमोद शर्मा
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 23,395

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम
विजेता- वीरभद्र सिंह
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 28,892
मार्जिन वोट- 20,000
दूसरे स्थान पर- ईश्वर रोहाल
पार्टी- बीजेपी

कुल मिले वोट- 8892

जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा उप चुनाव-2021 के परिणाम
विजेता- रोहित ठाकुर
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 29,955
मार्जिन वोट- 6293
दूसरे स्थान पर- चेतन सिंह ब्रागटा
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट-23,662

विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- नरेंद्र ब्रागटा
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 27,466
मार्जिन वोट- 1062
दूसरे स्थान पर- रोहित ठाकुर
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट-26,404

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम
विजेता- रोहित ठाकुर
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 29,219
मार्जिन वोट-
दूसरे स्थान पर- नरेंद्र ब्रागटा
पार्टी- बीजेपी

कुल मिले वोट- 20,124

रामपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- नन्द लाल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 25,730
मार्जिन वोट- 4037
दूसरे स्थान पर- प्रेम सिंह द्रैक
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 21,693

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम
विजेता- नन्द लाल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 27,925
मार्जिन वोट- 9471
दूसरे स्थान पर- प्रेम सिंह द्रैक
पार्टी- बीजेपी

कुल मिले वोट- 18,494

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- मोहन लाल ब्रागटा
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 29,134
मार्जिन वोट- 9408
दूसरे स्थान पर- शशी बाला
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 19,726

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम
विजेता- मोहन लाल ब्रागटा
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 34,465
मार्जिन वोट- 28,415
दूसरे स्थान पर- बालक राम नेगी
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 6050

यह भी पढ़ेंः

कभी भाजपा, कभी कांग्रेस… हर पांच साल में बदल जाती है हिमाचल की सरकार, इस बार कौन सी करवट ले रही पहाड़ की राजनीति?

‘रुपया नहीं गिर रहा है, डॉलर मजबूत हो रहा है’-गिरते रुपये के सवाल पर अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here