देश के अगले CJI होंगे Justice DY Chandrachud, राष्ट्रपति ने लगाई नाम पर मुहर

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित अगले महीने 9 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

0
168
Justice DY Chandrachud
Justice DY Chandrachud: देश के 50वें सीजेआई होंगे जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़

Justice DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट को अगले महीने यानी नवंबर में देश का नया सीजेआई मिल जाएगा। उच्चतम न्यायालय के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ शपथ लेंगे। उनके नाम की सिफारिश वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने की थी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी डी. वाई. चंद्रचूड़ के नाम पर सीजेआई के लिए मुहर लगा दी है।

Justice DY Chandrachud: देश के 50वें सीजेआई होंगे जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़
Justice DY Chandrachud: देश के 50वें सीजेआई होंगे जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़

Justice DY Chandrachud को कानून मंत्री ने दी बधाई

बता दें कि वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित अगले महीने 8 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने परंपरा के अनुसार, अगले सीजेआई के लिए जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी। उसके बाद कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी थी। वहीं, सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रालय की सिफारिश पर मुहर लगा दी।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ को बधाई दी है। उन्होंने लिखा “9 नवंबर को औपचारिक शपथ ग्रहण के लिए जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ को मेरी शुभकामनाएं।” बता दें कि जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा।

कौन हैं जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़?
जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ का पूरा नाम जस्टिस धनंजय यशंवत चंद्रचूड़ है। उनका जन्म 11 नवंबर 1959 को मुंबई में हुआ। उनके पिता यशवंत चंद्रचूड़ भी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। उसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर की और न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की।

शुरुआत उन्होंने अधिवक्ता के रूप में की। डी. वाई. चंद्रचूड़, जून 1998 में बॉम्बे हाई कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किए गए। वे 13 मई 2016 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रुप में नियुक्त हुए। डी. वाई. चंद्रचूड़ भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रहे हैं। वे इन सबके अलावा बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश, इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रहे। अब वे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

Hijab Protest in Iran: ईरान ने देश में ‘आतंक और अराजकता’ के लिए अमेरिका को बताया दोषी

Himachal Election 2022: शिमला जिले की 8 सीटों पर ‘पंजे’ का रहा है दबदबा, भगवा पार्टी से रही है कांटे की टक्कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here