Exit Poll Results 2022 Live Update: यूपी, उत्तराखंड में बीजेपी तो पंजाब में बन सकती है AAP की सरकार, गोवा और मणिपुर में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

0
649
Punjab Exit Poll Result
Punjab Exit Poll Result

Exit Poll Results 2022 Live Update: 10 मार्च को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले आज पांच राज्यों में एग्जिट पोल के नतीजे बता दिए गए। एग्जिट पोल में पंजाब में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है और सूबे में AAP की सरकार बनती दिख रही है। इसके अलावा बीजेपी को मणिपुर और गोवा में बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां त्रिशंकु विधानसभा देखी जा सकती है। उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बन सकती है। इसके अलावा सबसे अहम राज्य यूपी की बात की जाए तो यहां बीजेपी की फिर से सरकार बनती दिख रही है। अब देखना होगा कि असल नतीजे एग्जिट पोल से कितने मेल खाते हैं। यहां हम आपको अलग -अलग एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं:

EXIT POLL LIVE: क्या UP में फिर से आएगी योगी सरकार?

इंडिया टुडे एक्सिस एग्जिट पोल

आम आदमी पार्टी को पंजाब में 76 से 90 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 19 से 31 सीटें तो वहीं अकाली दल को 7 से 11 सीटें मिल रही हैं। गोवा में बीजेपी को 14-18 सीट, कांग्रेस – 15 से 20, MGP – 2 से 5, अन्य 0-4। उत्तराखंड की बात की जाए तो यहां बीजेपी – 36 से 46 सीट, कांग्रेस -20 से 30 सीट,BSP- 2से 4 सीट, अन्य 2 से 5 सीट मिल रही हैं। मणिपुर की बात की जाए तो यहां बीजेपी 33-43 सीट, कांग्रेस 4 से 8 सीट, NPF – 4 से 8 सीट, NPP- 4 से 8 सीट मिलती दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को लेकर Aajtak-Axis My India का Exit Poll आ गया है. एग्जिट पोल में इतिहास रचते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिर से सत्ता में वापसी कर रही है. बीजेपी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल रही हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन को 71 से 101 सीटें मिल रही हैं.

ABP-C Voter Exit Poll Results 2022

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल रिजल्‍ट्स 2022 के अनुसार, उत्तराखंड राज्‍य के विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को 26 से 32 सीट। कांग्रेस को 32 से 38 सीट। AAP को 0-2 सीट मिल सकती हैं। पंजाब की बात की जाए तो यहां कांग्रेस को 22-28, AAP को 51-61, अकाली दल -20 से 26। बीजेपी गठबंधन को 7 से 13 सीट मिल सकती हैं। गोवा की बात की जाए तो बीजेपी को 13-17 सीट, कांग्रेस – 12 से 16, AAP-1से 5,TMC-5 से 9 सीटें मिल रही हैं। मणिपुर की बात की जाए तो यहां बीजेपी को 23 से 27 सीट, कांग्रेस -12 से 16 सीट, NPP- 10 से 14 सीट, NPF- 3 से 7 सीट मिलती दिख रही हैं। एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को यूपी में 228 से 244 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को इस एग्जिट पोल में 132 से 148 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं बीएसपी 13-21 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. इसके अलावा कांग्रेस को 4-8 सीटें मिल सकती हैं.

News 24 Today Chanakya Exit Poll Results 2022

न्यूज 24 टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में बीजेपी को 43 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उत्‍तराखंड की मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ संतोष 24 करना पड़ेगा। जबकि अन्‍य 3 सीटें जीतेंगे। बता दें कि राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को हुआ था। वहीं उत्तराखंड का चुनाव (Uttarakhand Election 2022) परिणाम 10 मार्च को आएगा। एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में AAP -100 सीट, कांग्रेस- 10, अकाली दल -6, बीजेपी-1। यूपी चुनाव की बात की जाए तो यहां BJP+ को 294 सीट, सपा को 105 सीट का अनुमान है।

TIMES NOW Exit Poll

पंजाब में AAP -70, कांग्रेस -22,अकाली दल -19 , बीजेपी को 5 सीट। वहीं गोवा की बात की जाए तो बीजेपी को 14, कांग्रेस- 16, AAP -4 सीटें मिल रही हैं। उत्तराखंड की बात की जाए तो यहां सत्तारूढ़ भाजपा 37 सीटें जीतकर सत्ता में बनी रह सकती है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 31 और आम आदमी पार्टी को 1 और अन्‍य को 1 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में बीजेपी गठबंधन को जहां 225 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी गठबंधन को 151 सीटें मिल रही हैं।

पांच राज्यों की बात की जाए तो यहा पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, गोवा में प्रमोद सावंत, मणिपुर में एन बीरेन सिंह, उत्तराखंड में पुष्कर धामी की कुर्सी दांव पर है। इसके अलावा यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव चुनौती दे रहे हैं। यूपी में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच माना जा रहा है।

पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल से टक्कर मिल रही है। मणिपुर में मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। उत्तराखंड में भी यही स्थिति है। जबकि गोवा की बात की जाए तो यहां मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि बीजेपी,कांग्रेस, AAP के साथ साथ TMC और गोवा की स्थानीय पार्टियां अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here