Assembly Election 2022: अब पार्टियां और प्रत्याशी रात 10 बजे तक कर सकेंगे प्रचार, रैलियों की 50% क्षमता के साथ इजाजत

0
310
UP Election 2022
Election 2022

Assembly Election 2022: चुनाव अभियान (Assembly Election 2022) की समय सीमा में ढील दी गई है, सीमित लोगों की संख्या के साथ चुनाव आयोग ने रैलियों की इजाजत दे दी है। चुनाव आयोग ने आज शाम घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना मामलों में कमी के चलते यह फैसला लिया गया है। आयोग ने एक बयान में राजनीतिक दलों के लिए ढील की घोषणा करते हुए कहा, “केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, COVID की जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और देश में मामले तेजी से घट रहे हैं।” अब प्रत्याशी और पार्टियां सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं। साथ ही रैलियों की कार्यक्रम स्थल की आधी क्षमता के साथ इजाजत है।

Assembly Election 2022: उत्तराखंड में पीएम मोदी और प्रियंका गांधी ने की रैली

PM Modi बोले- कांग्रेस की दशकों से एक ही पॉलिसी रही है, चुनाव में बड़े-बड़े वादे करो, फिर वादे पूरे नहीं, घोटाले और भ्रष्टाचार करो

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड में चुनावी रैली से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत एक है, यह देश एक है, कांग्रेस का कहना है कि कोई राष्ट्र नहीं है। कांग्रेस भारत को एक राष्ट्र मानने को भी तैयार नहीं है। देवभूमि उत्तराखंड के ‘देवताव’ (देवत्व) को भाजपा सुरक्षित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दशकों से एक ही पॉलिसी रही है, चुनाव में बड़े-बड़े वादे करो, सरकार बनाओ, फिर वादे पूरे नहीं, घोटाले-भ्रष्टाचार करो। इस बार भी जो वादे इन्होंने किए हैं, वो झूठ का पुलिंदा है।

Priyanka Gandhi ने Narendra Modi पर साधा निशाना, कहा- देश की नीतियां सिर्फ पीएम के उद्योगपति दोस्तों के लिए चल रही हैं

Priyanka Gandhi

14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहाड़ी राज्य के खटीमा में एक रैली को संबोधित किया। रैली से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य में नौकरियों की कमी को लेकर उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके राज्य में सब कुछ है। हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर, लेकिन कोई रोजगार नहीं है। यहां से लोग नौकरियों के लिए पलायन कर रहे हैं। राज्य में नौकरियां क्यों नहीं पैदा हो रही हैं?

संबंधित खबरें…

Assembly Election 2022: किस राज्य में कितने मतदाता और कितने पोलिंग स्टेशन? पढ़ें यहां…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here