UPTET Final Answer Key 2021 जल्द हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

0
275
UPTET Final Answer Key 2021
UPTET Final Answer Key 2021

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज की ओर से 23 फरवरी को UPTET Final Answer Key 2021 जारी किया जा सकता है। इससे पहले Provisional Answer Key जारी की गई थी जिस पर अभ्यर्थी 1 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। उन आपत्तियों को जांचने-परखने के बाद ही Final Answer Key जारी की जा रही है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे वे उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर Final Answer Key चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPTET 2021

UPTET Results 25 फरवरी को हो सकता है जारी

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद इसी के आधार पर परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। UPTET का रिजल्ट 25 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है।  

22.75 candidates registred Till

23 जनवरी को आयोजित की गई थी परीक्षा

Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test (UPTET) 2021 परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित की गई थी। परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया गया था जिसमें पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।  

result

UPTET Final Answer Key 2021 कैसे करें डाउनलोड?

चरण 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। 

चरण 2: होमपेज पर “Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अब अभ्यर्थी अपना Login Credentials दर्ज कर के Login करें।

चरण 4: इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, यहां अभ्यर्थी UPTET Final Answer Key 2021 की जांच कर सकेंगे 

चरण 5: अंत में UPTET Final Answer Key 2021 चेक करें और डाउनलोड कर लें।

NOTE:- यह प्रक्रिया लिंक एक्टीव होने के बाद फॉलो करें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here