SSC CGL Exam 2021 के लिए Correction Window सुविधा हुई शुरू, यहां देखें प्रोसेसिंग शुल्क

0
429
SSC CGL Admit Card 2021: एसएससी सीजीएल टायर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनोलड
SSC CGL Admit Card 2021: एसएससी सीजीएल टायर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनोलड

Staff Selection Commission ने SSC CGL Exam 2021 के लिए Application Correction Window की सुविधा आज यानी 28 जनवरी, 2022 से शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने SSC CGL 2021 Tier-I परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। Correction Window 1फरवरी, 2022 तक खुली रहेगी, उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को ऑनलाइन संशोधित कर सकते हैं।

SSC Result 2022

SSC CGL Exam 2021 के लिए देना होगा शुल्क

उम्मीदवारों को पहली बार SSC CGL Exam 2021 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। विंडो के दौरान, एक उम्मीदवार जो अपने आवेदन पत्र में कोई बदलाव करना चाहता है, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को संशोधित कर सकता है। उम्मीदवार अगर चाहे तो One Time Registration Data में भी बदलाव कर सकता है। यदि कोई उम्मीदवार अपने दुसरे बार की फॉर्म में भी गलती करता है तो उसे अपेक्षित सुधार करने के बाद एक और मौका दिया जाएगा लेकिन, इसके लिए उम्मीदवार को अलग से 500 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।  

Capture 26

SSC CGL 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू : 23 December, 2021
  • एप्लिकेशन विंडो बंद होने की तिथि : 23 January, 2022
  • आवेदन सुधार विंडो : 28 January, 2022 से 01 February, 2022
  • एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2021 : April, 2022
  • SSC CGL टियर-1 परीक्षा 2021 का रिजल्ट: नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
Coffee Tutorial YouTube Thumbnai 5 1

SSC CGL 2021 Tier-1 Exam Pattern

SSC CGL 2022 Tier-1 परीक्षा Computer Based Test (CBT) द्वारा ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। Tier-1 परीक्षा में चार भाग होंगे, जिसमें General Intelligence And Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude और English Comprehension शामिल हैं। SSC CGL पेपर में 200 अंकों के कुल 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। SSC CGL 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ssc.nic.in पर विजिट कर के नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

SSC JE 2019 Result Declared: जारी किया गया रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SSC CGL Exam 2021: 23 जनवरी है आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here