NEET PG 2022 Admit Card किया गया जारी, 21 मई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

NEET PG 2022 Admit Card काएडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल होने वाले साभी उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

0
188
NEET PG 2022 Admit Card
NEET PG 2022 Admit Card

NEET PG 2022 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है वे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

neet pg

अगले सप्ताह होगा परीक्षा का आयोजन

राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा स्नातकोत्तर यानी NEET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा। हालांकि, परीक्षा को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी लेकिन कोर्ट ने इसको खारिज कर तय समय पर परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी कर दिया था।

CMAT 2022 Result

ऐसे डाउनलोड करें NEET PG 2022 Admit Card Admit Card

  • सबसे पहले NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे Candidate Login पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी जा रही सभी जानकारियां जैसे अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में इसे चेक कर के डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

NEET PG 2022 Admit Card पर दी गई होंगी ये जानकारियां

NEET PG 2022 Admit Card पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई होंगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में जाने से पहले सभी उम्मीदवार दी गई सभी जानकारियां चेक कर लें, अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है, तो उम्मीदवार विभाग से संपर्क कर उस गलती में समय रहते सुधार करवा सकते हैं।

Screenshot 2022 05 16 095247
  • Name
  • Roll Number
  • Date Of Birth
  • Gender
  • Guardian’s Name
  • Exam Center
  • Exam Date, Day And Time
  • Photo And Signature Of Candidate

संबंधित खबरें:

NEET PG 2022 Update: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की नीट पीजी 2022 को टालने की याचिका, 21 मई को आयोजित होगी परीक्षा

NEET PG 2022: 21 मई को होने जा रहे हैं नीट पीजी के एग्जाम, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here