NEET PG Counselling 2022: जल्द जारी होगा नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट, यहां से करें चेक

0
158
NEET PG Counselling 2022: जल्द जारी होगा नीट पीजी काउंसलिंग राउंड का रिजल्ट, यहां से करें चेक
NEET PG Counselling 2022: जल्द जारी होगा नीट पीजी काउंसलिंग राउंड का रिजल्ट, यहां से करें चेक

NEET PG Counselling 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट के पहले राउंड के सीट आवंटन का रिजल्ट आज यानि 28 सितंबर को जारी किया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके खिलाफ उम्मीदवार 28 सितंबर को सुबह 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह रिजल्ट MD, MS, Diploma, DNB नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए जारी किया जाएगा। बता दें कि इस बार एमसीसी चार राउंड में राउंड-1, राउंड-2, मॉप अप, और ऑनलाइन स्ट्रे वेकैंसी आदि में NEET PG काउंसलिंग आयोजित कर रही है।

save 5
NEET PG Counselling 2022

ऐसे चेक करें NEET PG Counselling 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पीजी मेडिकल काउंसलिंग पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब सीट आवंटन रिजल्ट के लिए करंट इवेंट्स सेक्शन पर जाएं।
  • यहां रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में इसे चेक करें और NEET PG सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखें।
NEET UG 2022 Result: जल्द जारी होने वाला है नीट यूजी रिजल्ट, ऐसे चेक करें Score Card
NEET PG Counselling 2022

NEET PG Counselling 15 सितंबर से शुरू हुआ था पहला दौर

NEET PG काउंसलिंग 2022 का पहला राउंड 15 सितंबर, 2022 को शुरू हुआ और 25 सितंबर, 2022 को समाप्त हुआ है। अब इसमें चयनित उम्मीदवारों को 29 सितंबर, 2022 से 04 अक्तूबर, 2022 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों और संस्थानों में पहुंचना होगा। NEET PG 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विस में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में सीट पाने के लिए अपनी च्वॉइस दर्ज की थी।

यहां देखें आधिकारिक नोटिस

संबंधित खबरें:

जेईई-एडवांस टॉपर्स की पहली पसंद बना मुंबई IIT, हर वर्ष दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्‍या में हो रहा इजाफा, दूसरी पसंद बनी दिल्‍ली

NEET Toppers List 2022: NEET Topper बनीं राजस्थान की Tanishka , यहां देखें नीट के 10 टॉपर की लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here