NEET Admit Card 2022: जल्द जारी होगा नीट एडमिट कार्ड, 17 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

NEET 2022 Admit Card: इस साल नीट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन देश के 546 शहर और विदेश के 14 शहरों में किया जा रहा है।

0
274
NEET MDS 2023 परीक्षा हुआ स्थगित, जानें क्या है नया Schedule
NEET MDS 2023 परीक्षा हुआ स्थगित, जानें क्या है नया Schedule

NEET Admit Card 2022: एमबीबीएस या बीडीएस जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस साल नीट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जा रहा है। हालांकि, परीक्षा का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है। नीट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

neet
NEET 2022

ऐसे डाउनलोड करें NEET Admit Card 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में NEET Admit Card 2022 चेक कर के डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
TS Inter Result 2022: जल्द जारी होगा तेलंगाना कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Admit Card Link

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद यदि उम्मीदवार को किसी तरह की गलती नजर आ रही है या उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो वो आयोग की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।

JEE Mains 2022 परीक्षा की तारीखों में किया गया बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
NEET Admit Card 2022

इस साल परीक्षा का आयोजन देश के 546 शहर और विदेश के 14 शहरों में किया जा रहा है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां दर्ज की गई हैं। साथ ही इसमें बताया जाएगा की परीक्षा हॉल में किन चीजों को ले जाने की अनुमति है और क्या चीजें ले जाना दण्डनीय हो सकता है। परीक्षा केन्द्र पर एडमिट कार्ड की कलर कॉपी और एक फोटो आईडी प्रुफ भी ले जाना अनिवार्य है। आपको एडमिट कार्ड के साथ एक NOC दी जाएगी जिसमें आपको अपना मेडिकल और ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज करना होगा।

संबंधित खबरें:

JEE Main Result हुआ जारी, ऐसे करें Direct Link से रिजल्ट चेक…

VITEEE Result 2022: वीआईटी वेल्लोर परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां करें चेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here