MP TET Paper Leak: व्हिसल ब्लोअर आनंद राय को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार, 11 अप्रैल को CJI करेंगे सुनवाई

MP TET Paper Leak: मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी आनंद राय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आनंद राय के अधिवक्ता विवेक तंखा ने CJI N.V Ramana से जल्द मामले की सुनवाई करने की मांग की है। CJI की पीठ 11 अप्रैल को मामले की सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है।

0
205
Supreme court
Supreme court

MP TET Paper Leak मामले में व्हिसल ब्लोअर Anand Rai को मध्यप्रदेश पुलिस ने दिल्ली से गिफ्तार किया है। आनंद राय को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मामले की CBI जांच के लिए याचिका दाखिल की है।

मुख्य आरोपी को मिली है बेल

MP TET Paper Leak: व्हिसल ब्लोअर आनंद राय का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात पेश की। विवेक तंखा ने मुख्य न्यायाधीश N.V Ramana की अध्यक्षता वाली पीठ और न्यायमूर्ति Krishna Murari और Hema Kohli की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पेपर लीक का मुख्य आरोपी जमानत पर है और पुलिस ने कल देर रात व्हिसल ब्लोअर आनंद राय को गिरफ्तार कर लिया है।

Engineering College

सोमवार को होगी MP TET Paper Leak मामले की सुनवाई

MP TET Paper Leak: अधिवक्ता विवेक तंखा ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को पेश होने और जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्हें गुरुवार को ही दिल्ली से गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश ले जाया गया है।

तंखा ने कहा कि उन्होंने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की है जो अभी लंबित है। तंखा ने अपने मुवक्किल आनंद राय के कहने पर याचिका पर जल्द सुनवाई करने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश N.V Ramana सोमवार यानी 11 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई करने के लिए तैयार हैं।

CKV8sm8UYAAj3Is?format=jpg&name=small

मुख्यमंत्री के OSD का नाम शामिल

MP TET Paper Leak: राय और एक कांग्रेस नेता के.के. मिश्रा ने पहले दावा किया था कि MP TET पेपर लीक में मुख्यमंत्री के OSD Laxman Singh Markam भी शामिल हैं। दोनों ने तब इस बात का दावा किया था कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एमपी-टीईटी के एक प्रश्न पत्र का स्क्रीनशॉट मरकाम के मोबाइल फोन से लीक हुआ था।

खुद पर लगे आरोपों को बताया फर्जी

MP TET Paper Leak: Laxman Singh Markam ने खुद पर लगे आरोपों के जवाब में आनंद राय और के.के मिश्रा के खिलाफ एक FIR दर्ज की थी, जिसमें उन दोनों पर आरोप लगाया गया कि पेपर लीक पर उनसे संबंधित झूठी जानकारी साझा की थी।
मरकाम ने राय पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और अपने नाम के एक शख्स के स्क्रीनशॉट शेयर करने का भी आरोप लगाया था।

संबंधित खबरें:

Rajasthan REET Paper Leak: गहलोत सरकार की लगातार बढ़ती मुश्किलें, जानिए क्या है राजस्थान रीट पेपर लीक मामला?

UPTET Paper Leak मामले में दो नए युवकों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here