JEE Advanced 2022 Revised Schedule: जेईई एडवांस का रिवाइज्ड शेड्यूल हुआ जारी, अगस्त में आयोजित होगी परीक्षा

JEE Advanced 2022 Revised Schedule जारी कर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। इस साल परीक्षा का आयोजन IIT Bombay द्वारा किया जा रहा है।

0
257
JEE Advanced 2022 Revised Schedule
JEE Advanced 2022 Revised Schedule

JEE Advanced 2022 Revised Schedule: Joint Entrance Exam, JEE Advanced 2022 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। Indian Institute Of Technology (IIT), Bombay के द्वारा परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाना था लेकिन जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जा रहा है। सभी छात्र JEE Advance की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर पूरा Schedule देख सकते हैं।

JEE Advanced 2022 Revised Schedule

  1. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 7 अगस्त, 2022
  2. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की लास्ट डेट- 23 अगस्त, 2022
  3. JEE Advanced 2022 Exam की तारीख- 28 अगस्त, 2022
  4. परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तारीख- 3 सितंबर, 2022
  5. परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी होने की तारीख- 11 सितंबर, 2022
  6. परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीख- 11 सितंबर, 2022

JEE Advanced 2022 Revised Schedule: Eligibility Criteria

इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार JEE Mains 2022 के BE/ B.Tech पेपर में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल होना चाहिए।

CUET 2022

JEE Advanced 2022 Revised Schedule: Age Limit

JEE Advanced 2022 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अक्टूबर, 1997 के अनुसार की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार का जन्म इस दिन या इसके बाद होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

JEE Advanced 2022 Revised Schedule: Application Fees

JEE Advanced 2022 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए अनारक्षित छात्रों को 2800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, SC/ ST/ Female Candidates और PwD वर्ग के छात्रों को 1400 रुपये जमा करने होंगे।

application

JEE Advanced 2022 Revised Schedule: IIT में मिलेगा एडमिशन

JEE Advanced 2022 में सफल होने वाले छात्र Indian Institute Of Technology (IIT) में Engineering के Graduation Courses में एडमिशन लेने के लिए पात्र माने जाते हैं। JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाता है। इसमें पहली पाली सुबह 9 से 12 तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5.30 तक आयोजित होगी।

संबंधित खबरें:

JEE Mains 2022 Revised Schedule: जून और जुलाई में आयोजित होगी परीक्षा, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

UPJEE 2022 का Schedule जारी, जून में आयोजित होगी परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here