GUJCET Admit Card 2022: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 18 अप्रैल को आयोजित होगी परीक्षा

0
449
GUJCET Admit Card 2022
GUJCET Admit Card 2022

GUJCET Admit Card 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। 

download 1 4

GUJCET Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले GUJCET की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर GUJCET Admit Card 2022 खुल जाएगा।  
  • अंत में GUJCET Admit Card 2022 डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

GUJCET 2022 Exam Pattern

GUJCET में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। इसमें पहला पेपर फिजिक्स और केमिस्ट्री का होगा वहीं, दूसरा मैथमेटिक्स का पेपर आयोजित किया जाएगा। फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर के लिए 120 मिनट और मैथमेटिक्स के पेपर के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में होगी, जिसमें से उम्मीदवार अपने अनुसार भाषा का चयन कर के परीक्षा दे सकते हैं।

परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी जिसमें तीनों विषयों के लिए 40-40 अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों के ध्यान रखना होगा की प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

WhatsApp Image 2022 02 21 at 5.35.44 PM

GUJCET Admit Card 2022 पर होंगी ये जानकारियां

GUJCET Admit Card 2022 पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई होंगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में जाने से पहले सभी उम्मीदवार दी गई सभी जानकारियां चेक कर लें, अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है, तो उम्मीदवार विभाग से संपर्क कर उस गलती में समय रहते सुधार करवा सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित तकनीकी समस्याओं के लिए उम्मीदवार तकनीकी हेल्पलाइन 20182018, 2018 पर संपर्क कर सकते हैं।

Capture 19
  • Name
  • Roll Number
  • Date Of Birth
  • Gender
  • Guardian’s Name
  • Exam Center
  • Exam Date, Day And Time
  • Photo And Signature Of Candidate

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here