Gujarat Board HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड के 12वीं के जनरल स्ट्रीम रिजल्ट शनिवार 4 जून को जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 12वीं के वोकेशनल स्ट्रीम, यूयूबी स्ट्रीम और संस्कृत मीडियम के सभी रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट अपने एडमिट कार्ड में दिए सीट नंबर के जरिए GSEB की ऑफिशियल साइट gseb.org पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इस बार गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में करीब 3,35,145 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें से 86.91 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों के मुकाबले इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। लगभग 89.23 प्रतिशत लड़ियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। वहीं 84.67 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता हासिल की है। गुजरात के 1064 स्कूलों में 100 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Gujarat Board HSC Result 2022: इन आसान स्टेप के जरिए करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले स्टूडेंट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल साइट gseb.org पर जाए।
- ऑफिशियल साइट पर जाने के बाद छात्रों को होम पेज नजर आएगा जहां आपको GSEB HSC Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब छात्र अपने एडमिट कार्ड में दिए सीट नंबर को फिल करें और समिट कर दे।
- इसके बाद आपको अपना रिजल्ट
नजर आ जाएगा। - छात्र रिजल्ट को डाउलोड कर उसका प्रिट भी निकलवा सकते है।
संबंधित खबरें: