GSEB Board 10th Result 2022:  गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

GSEB Board 10th Result 2022: गुजरात बोर्ड आज 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी दिया गया है। परीक्षा में कुल 65.18 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है।

0
250
GSEB Board 10th Result 2022:  गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
GSEB Board 10th Result 2022:  गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

GSEB Board 10th Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कक्षा 10वीं की रिजल्ट आज सुबह 8 बजे जारी किया गया था।

download 1 4

65.18 प्रतिशत छात्र हुए पास

इस साल गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए कुल 7,72,771 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 65.18 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। आपको बता दें, गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 मार्च से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। इसमें 86.91 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

CUET PG 2022

ऐसे चेक करें GSEB Board 10th Result 2022

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
  5. आपका रिजल्ट आपकी सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. अंत में अपने GSEB Board 10th Result 2022 को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

संबंधित खबरें:

Gujarat Board HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here