सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर है। Employees’ State Insurance Corporation (ESIC) ने Insurance Medical officer के लिए 1,120 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी तक ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2022 है।

ESIC में आवेदन करने का Eligibility Criteria
Educational Qualification
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार ने Rotating Internship पूरी कर ली हो, अगर इंटर्नशिप पूरी नहीं हुई है तो भी Candidate परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन नियुक्ति से पहले Internship पूरी करना अनिवार्य होगा।
Age-Limit
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी 2022 को 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
Selection Process
उम्मीदवार का चयन Written Exam और Interview के आधार पर किया जाएगा। Written Exam 200 अंकों का होगा, जबकि Interview 50 अंकों का होगा।
ESIC में आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क Online Mode से ही दिया जाएगा। हालांकि, SC, ST, Physically Disabled, Ex-Serviceman, Female उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए ही है।

ESIC में Vacancy
Category | Seats |
General | 459 |
OBC | 303 |
EWS | 112 |
SC | 158 |
ST | 88 |
Total | 1120 |
यह भी पढ़ें:
RBI SO Cadre 2022 के लिए निकाली गई भर्तियां, यहां जानें Eligibility Criteria..
NEET MDS 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां जाने डिटेल्स