DU Admissions 2022: कुछ ही देर में जारी होगी यूजी एडमिशन 2022 की पहली मेरिट लिस्ट, यहां करें चेक

0
158
Delhi University ने बदला P.hD का नियम, अब ऑनलाइन मोड में जमा होंगे थीसिस; पोर्टल लॉन्च
Delhi University ने बदला P.hD का नियम, अब ऑनलाइन मोड में जमा होंगे थीसिस; पोर्टल लॉन्च

DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से आज यानि 19 अक्टूबर को यूजी एडमिशन 2022 की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने डीयू में यूजी कोर्स के लिए आवेदन किया है, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या entry.uod.ac.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। जारी होने वाली पहली लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

admission

ऐसे चेक करें DU Admission 2022 की पहली मेरिट लिस्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या entry.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Download DU UG First Merit List 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी डीयू यूजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2022 आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अंत में DU Admission 2022 की पहली मेरिट लिस्ट चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।
  • जरूरत के अनुसार इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
DU Admission2022
DU Admission2022

21 अक्टूबर तक करा सकते हैं एडमिशन

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पहली बार डीयू में एडमिशन की प्रक्रिया सीयूईटी परीक्षा के आधार किया जा रहा है। इस लिस्ट को छात्रों द्वारा चुने गए कोर्स और कॉलेजों के आधार पर तैयार किया गया है।

आपको बता दें, जानकारी के अनुसार लिस्ट जारी होने के बाद से 21 अक्टूबर की शाम 4:59 बजे तक ही छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय में आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। यदि कोई छात्र इस अवधि के दौरान अलॉट किए गए कोर्स और कॉलेज में एडमिशन नहीं लेता है, तो उसका अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा। सीट अलॉटमेंट के बाद कॉलेज उम्मीदवार की पात्रता की जांच करेगा और सभी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

संबंधित खबरें:

JNU UG Admission 2022: जेएनयू ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए जल्द जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, 19 अक्टूबर तक करें सीट ब्लॉक

Delhi University की ओर से जारी किया गया यूजी कोर्स के पहले साल का कैलेंडर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here