CBSE Board Exam 10th Result: Central Board Of Secondary Education (CBSE) की ओर से 11 मार्च की रात कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इस रिजल्ट पर कुछ छात्रों और स्कूल प्रबंधन को आपत्ति है। इस बात को संज्ञान में लेते हुए बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि इसकी जांच करने के लिए एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई है।

CBSE Board Exam 10th Result: 24 घंटे में निकलेगा समाधान
कक्षा दसवीं के उड़िया भाषा के विषय के पेपर की आंसर-की पर एक स्कूल की तरफ से आपत्ति जताई गई है। इसमें दावा किया गया है कि आंसर-की में कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए हैं। इसके बाद छात्रों की तरफ से उठाए गई आपत्ति पर सीबीएसई बोर्ड जांच के लिए तैयार हो गया। बोर्ड ने कहा है कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर 24 घंटे के अंतर्गत ही सही निर्णय और आंसर-की पेश की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं जारी हुए परिणाम
पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस बार का रिजल्ट School Authority द्वारा चेक किया जा रहा है। सभी छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करना होगा।
CBSE Term-II Exam Date Sheet Class 10th
Date | Subject |
26 April, 2022 | Painting And Art |
27 April, 2022 | English (Language And Literature) |
2 May, 2022 | Home Science |
5 May, 2022 | Mathematics Standard / Mathematics Basic |
6 May, 2022 | Third Language |
7 May, 2022 | Sanskrit |
10 May, 2022 | Science |
12 May, 2022 | Third Language |
13 May, 2022 | Element Of Business |
14 May, 2022 | Social Science |
18 May, 2022 | Hindi Course A/ Hindi Course B |
23 May, 2022 | Computer Application |
24 May, 2022 | Information Technology |
संबंधित खबरें:
- CBSE 10th Class Term 1 Result देर रात को हुआ जारी, E- Mail से भेजा गया रिजल्ट
- CBSE Class 12th Result: 12 वीं कक्षा का रिजल्ट होगा जारी! CBSE ने मामले पर दी सफाई