दिल्‍ली के स्‍कूलों में जल्‍द भरे जाएंगे Teachers के पद, 75 प्रतिशत पदों पर होगी सीधी भर्ती

Teachers : दिल्‍ली में कुल 1034 सरकारी स्कूल हैं। जिनमें विशेष टीजीटी शिक्षकों के कुल 1757 पद स्वीकृत हैं। इसमें 780 पद नियमित शिक्षक से भरे हुए हैं। 977 पद रिक्त हैं।

0
96
Teachers of Delhi schools
Teachers of Delhi schools

Teachers : राजधानी दिल्‍ली के सरकारी स्कूलों में विशेष टीजीटी शिक्षकों के कई पद काफी समय से खाली हैं।इन खाली पदों में से कुछ पर अतिथि शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है, लेकिन जल्‍द ही इन खाली पदों पर जल्द ही स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। दिल्ली सरकार ने विशेष शिक्षक भर्ती नियमों में बदलाव किया है।
जानकारी के अनुसार अब टीजीटी विशेष शिक्षकों के 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से और 25 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।

ये पदोन्नति निगम स्कूलों में कार्यरत विशेष प्राइमरी शिक्षकों की होगी। हालांकि अभी तक टीजीटी के सभी पदों पर सीधी भर्ती से ही पद भरे जाते थे। निगम के स्कूलों में कार्यरत अन्य शिक्षक पदोन्नति से दिल्ली सरकार के स्कूलों में आते थे, लेकिन विशेष प्राइमरी शिक्षकों की पदोन्नति का कोई नियम ही नहीं था।

Teachers news of Delhi Govt School
Delhi Govt School.

Teachers : टीजीटी शिक्षकों के कुल 1757 पद स्वीकृत

Teachers: दिल्‍ली में कुल 1034 सरकारी स्कूल हैं। जिनमें विशेष टीजीटी शिक्षकों के कुल 1757 पद स्वीकृत हैं। इसमें 780 पद नियमित शिक्षक से भरे हुए हैं। 977 पद रिक्त हैं। इन 977 पदों पर 922 में टीजीटी विशेष अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जुलाई 2022 में 364 पदों पर विशेष टीजीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।जिसकी परीक्षा आयोजित की जानी है।कुल 1757 पदों में से लगभग 440 पद पदोन्नति से और 1317 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

780 पद जो पहले से ही भरे हुए हैं वो सभी सीधी भर्ती से भरे गए हैं। चूंकि अभी तक पदोन्नति का कोई भर्ती नियम ही नहीं था। निदेशालय को लगभग 537 पद और सीधी भर्ती से भरने हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here