CBSE Board 10th Result 2022: आने वाला है सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम, इस Direct Link से कर पाएंगे चेक

बता दें कि छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.com के साथ परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर भी देख सकते हैं।

0
380
UGC NET Result 2022

CBSE Board 10th Result 2022: लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकती है। सूत्रों की मानें तो 10वीं के रिजल्ट की घोषणा के लिए लगभग पूरी तैयारी बोर्ड ने कर रखी है। टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्‍टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट का इंतजार है।

वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम 10 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने और परीक्षा पत्रक के मूल्यांकन पर कोई पुष्टि नहीं की है। इस बार पहली बार बोर्ड ने दोनों कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के लिए दो टर्म के परिक्षा लिए थे। दोनों ही परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में हुई थीं। टर्म 1 का रिजल्ट मार्च में जारी किया जा चुका है।

CBSE Board 10th Result 2022
CBSE Board 10th Result 2022

CBSE Board Result 2022 कहां देख सकते हैं?

बता दें कि छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.com के साथ परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर भी देख सकते हैं। दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके भी आप रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Board 10th Result 2022
CBSE Board 10th Result 2022

CBSE Board 10th Result 2022: ऑनलाइन कैसे करें चेक?

1- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2- होमपेज पर CBSE Class 10th Result 2022 या CBSE Class 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3- अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
4- बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5- अपना रिजल्ट चेक चेक करें और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here