BSEB Class 10th Answer Key 2022 की गई जारी, 11 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

0
365
BSEB Class 10th Answer Key 2022
BSEB Class 10th Answer Key 2022

BSEB Class 10th Answer Key 2022: BSEB Bihar Board की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग लिया है, वे BSEB आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यदि छात्र को आंसर की में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर में परेशानी है तो वो बिहार बोर्ड के Objection Challenge Portal objection.biharboardonline.com पर जाकर 11 मार्च तक अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने आंसर की चैलेंज विंडो भी शुरू कर दी है। 

OIP 7

BSEB Class 10th Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर “Secondary (Matric)” पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Number और Password दर्ज करें।
  • इसके “Submit” पर क्लिक करें।
  • अंत में BSEB Class 10th Answer Key 2022 डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।
Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

BSEB Class 10th Answer Key 2022 में कैसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर “Secondary (Matric)” पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Number और Password दर्ज करें।
  • इसके “Submit” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां आप अपनी आपत्ति दर्ज करें।
  • अंत में उठाई गई आपत्ति का Print Out निकलवा लें।
Rajasthan Patewari Recruitment Exam 2021 e1643097829491

BSEB 10th Answer Key में 6 मार्च तक दर्ज कराएं चुनौती

सभी छात्र अपने रोल नंबर दर्ज कर के आंसर की में दिए गए जवाबों के आधार पर 11 मार्च तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं। Bihar School Examination Board Provisional Answer Key पर आने वाली चुनौतियों की जांच कर के ही Final Answer Key जारी करेगी। जिसके बाद Final Answer Key के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

16 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

Bihar Board Matric Exam में 16,48,894 परीक्षार्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 1,525 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षार्थियों में 8,42,189 छात्र और 8,06,705 छात्राएं शामिल थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here