Bihar SI Mains Admit Card 2022 किया गया जारी, 24 अप्रैल को आयोजित होगी परीक्षा

0
526
Bihar SI Mains Admit Card
Bihar SI Mains Admit Card

Bihar SI Mains Admit Card 2022: BPSSC आयोग ने बिहार पुलिस एसआई भर्ती मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करना होगा। 

Z

Bihar SI Mains Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में Bihar SI Mains Admit Card चेक कर के डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।
CUET 2022 Registration

इतने पदों पर होगी भर्तियां

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 2, 213  रिक्त पदों पर भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सब इंस्पेक्टर और सर्जेंट के रिक्त पदों पर किया जाएगा। इसमें SI 1,998 पद हैं और सर्जेंट के 198 पद शामिल हैं।  

अप्रैल में आयोजित होगी परीक्षा

BPSSC की ओर से बिहार पुलिस एसआई भर्ती मेन्स परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर, 2021 को किया गया था। वहीं, इसके परिणाम 2 फरवरी, 2022 को जारी किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 47,900 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की थी।

Bihar SI Mains Admit Card पर दी गई होंगी ये जानकारियां

Bihar SI Mains Admit Card पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई होंगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में जाने से पहले सभी उम्मीदवार दी गई सभी जानकारियां चेक कर लें, अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है, तो उम्मीदवार विभाग से संपर्क कर उस गलती में समय रहते हुए सुधार करवा सकते हैं।

Capture 8
  • Name
  • Roll Number
  • Date Of Birth
  • Gender
  • Guardian’s Name
  • Exam Center
  • Exam Date, Day And Time
  • Photo And Signature Of Candidate

 

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here