AP Class 10th Board Exam हो सकता है स्थगित, यहां जानें क्या है इसका कारण

AP Class 10th Board Exam: कक्षा 10वीं की परीक्षा स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मई से आयोजित की जानी थी जो कि अब 9 या 13 मई से आयोजित होगी।

0
303
AP Class 10th Board Exam
AP Class 10th Board Exam

AP Class 10th Board Exam: आंध्र प्रदेश में कक्षा 10वीं की परीक्षा को स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। पहले परीक्षा का आयोजन 2 मई को किया जाना था, लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा का आयोजन 9 या 13 मई से किया जाएगा। 14 मार्च को आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों को भी आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा की तारीखों में यह फेर-बदल JEE Mains 2022 के कारण किया जा रहा है।

download 1 6

AP Class 10th Board Exam: 12वीं की डेटशीट के कारण हो सकता है स्थगित

पहले कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 से 28 अप्रैल के बीच आयोजित होनी थी लेकिन स्थगित होने के कारण अब परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल से 12 मई तक किया जाना है। वहीं आंध्र प्रदेश बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10वीं परीक्षाएं भी इसी दौरान आयोजित होने वाली हैं। लेकिन परेशानी की बात यह है कि दोनों ही परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र लगभग एक है, ऐसे में परीक्षा का संचालन करना काफी मुश्किल हो सकता है। जिसके कारण कक्षा 10वीं की परीक्षा को स्थगित करने का विचार किया जा रहा है।

प्रश्न पत्रों को संभालने में हो सकती है परेशानी

आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं एक ही दिन पड़ने के कारण कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। पुलिस स्टेशन में दोनों कक्षाओं के प्रश्न पत्र, आंसर शीट और अन्य परीक्षा सामग्री को संभालने में समस्या होने की संभावना है। साथ ही दोनों केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा और स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसी कारण शिक्षा विभाग ने सरकार से कक्षा 10वीं की परीक्षा को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही सुझाव दिया है कि परीक्षा का आयोजन 9 या 13 मई के बीच आयोजित की जाएं। इस मामले में जल्द ही आधिकारिक समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Capture 8

12वीं की डेटशीट बदली

कक्षा 12वीं की परीक्षा को JEE Mains 2022 के कारण स्थगित किया जा रहा है। अब AP Board के प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 11 मई तक जारी रहेंगी। वहीं, AP Board द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 23 अप्रैल से 12 मई तक जारी रहेंगी।  

AP Board Inter Time Table 2022 (1st Year)

Exam DatesSubject Name
April 22, 2022Part-II2nd Language- Paper I
April 25, 2022Part- IEnglish Paper-I
April 27, 2022Part- IIIMathematics paper- I ABotany Paper- ICivics Paper-I
April 29, 2022Mathematics Paper- I BZoology Paper-IHistory Paper-I
May 2, 2022Physics Paper- IEconomics Paper-I
May 6, 2022Chemistry Paper- ICommerce Paper-ISociology Paper-IFine Arts, Music Paper-I
May 9, 2022Public Administrator Paper- ILogic Paper- IBridge Course MathsPaper-I (For B.P.C students)
May 11, 2022Modern Language Paper- IGeography Paper-I
Rajasthan Patewari Recruitment Exam 2021 e1643097829491

AP Board Inter Time Table 2022 (2nd Year)

Exam DatesSubject Name
April 23, 2022Part-II2nd Language- Paper II
April 26, 2022Part- IEnglish Paper-II
April 28, 2022Part- IIIMathematics paper- II ABotany Paper- IICivics Paper-II
April 30, 2022Mathematics Paper- II BZoology Paper-IIHistory Paper-II
May 5, 2022Physics Paper- IIEconomics Paper-II
May 7, 2022Chemistry Paper- IICommerce Paper-IISociology Paper-IIFine Arts, Music Paper-II
May 10, 2022Public Administrator Paper- IILogic Paper- IIBridge Course MathsPaper-II (For B.P.C students)
May 12, 2022Modern Language Paper- II Geography Paper-II

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here